फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gud Ki Chikki Recipe: इस आसान विधि से घर पर ही तैयार करें गुड़ की चिक्की

Sun, 17 Nov 2024 05:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 17 Nov 2024 05:02 PM IST
सार

गुड़ की चिक्की सर्दियों में खाई जाती है। इसे गुड़ और तिल या मूंगफली के साथ बनाया जाता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 

 

विज्ञापन
Gud Ki Chikki Recipe in hindi how to make Gud Ki Chikki
गुड़ की चिक्की - फोटो : instagram

Gud Ki Chikki Recipe: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों ने अपने खानपान से लेकर पहनावे तक में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इस मौसम में लोग अपने स्वास्थ्य और सेहत को देखते हुए ही कपड़े पहनते हैं और उसी हिसाब से खाते हैं। इस मौसम में लोग गुड़ खाना काफी पसंद करते हैं, क्योंकि गुड़ की वजह से शरीर में गर्मी में बनी रहती है।



गुड़ का सेवन कई तरीके से किया जाता है। इसमें से सबसे अच्छा तरीका है गुड़ की चिक्की बनाना। गुड़ की चिक्की बनाना काफी आसान रहता है। ऐसे में आप भी आसानी से इसे घर पर तैयार कर सकते हैं। यदि आपको गुड़ की चिक्की बनाना नहीं आता तो हम आपको यहां आसान तरीके से गुड़ की चिक्की बनाना सिखाने जा रहे हैं। घर पर बनी गुड़ की चिक्की खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती। 
 

Gud Ki Chikki Recipe in hindi how to make Gud Ki Chikki
गुड़ की चिक्की बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
गुड़ की चिक्की बनाने का सामान

1. गुड़ - 250 ग्राम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
2. मूंगफली - 100 ग्राम
3. घी - 1 चम्मच

 
Gud Ki Chikki Recipe in hindi how to make Gud Ki Chikki
गुड़ की चिक्की बनाने की विधि  - फोटो : instagram

गुड़ की चिक्की बनाने की विधि

पहला स्टेप- गुड़ की चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में मूंगफली को हल्का सा भून लें। मूंगफली को भूनने के बाद उसका छिलका जरूर उतार लें। वरना चिक्की का टेस्ट अलग रहेगा और ये दिखने में भी अजीब लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gud Ki Chikki Recipe in hindi how to make Gud Ki Chikki
गुड़ की चिक्की बनाने की विधि  - फोटो : instagram

दूसरा स्टेप - मुूंगफली भूनने के बाद अब दूसरी कढ़ाई में गुड़ और घी डालकर इसे धीमी आंच पर पकने दें। जब गुड़ पूरी तरह से घुलकर एक चाशनी जैसा गाढ़ा हो जाए, इसमें इलायची पाउडर डाल सकते हैं।

विज्ञापन
Gud Ki Chikki Recipe in hindi how to make Gud Ki Chikki
गुड़ की चिक्की बनाने की विधि  - फोटो : instagram
तीसरा स्टेप- तीसरे स्टेप में जब गुड़ की चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें मूंगफली डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान रखें कि इसे आपको लगातार चलाते रहना है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed