फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha bandhan Ghevar Recipe: राजस्थानी मिठाई घेवर को अब बना सकती हैं घर में, नहीं पड़ेगी इन चीजों की जरूरत

Tue, 02 Aug 2022 01:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
Ghevar Recipe How To Make Ghevar At Home Step By Step In Hindi
ghevar - फोटो : pixabay

त्योहारों का सीजन नजदीक है। ऐसे में मुंह में मिठास घोल देने वाली मिठाईयां भी खूब घर में आएंगी। अगर आप बाजार की जगह घऱ में ही मिठाईयों को बनाने का शौक रखती हैं। तो इस बार राजस्थानी घेवर को ट्राई करें। अक्सर मार्केट में जब हम घेवर देखते हैं तो इसे बनाने के लिए खास तरह की कड़ाही और मोल्ड का प्रयोग किया जाता है। वहीं इसे बनाना भी काफी कठिन लगता है। लेकिन आप चाहें तो इसे घऱ में काफी सरल विधि से बनाकर ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेगा राजस्थानी मिठाई घेवर।

Ghevar Recipe How To Make Ghevar At Home Step By Step In Hindi
maida - फोटो : social media
घेवर बनाने के लिए सामग्री
घेवर बनाने के लिए जरूरत होगी मैदा सौ ग्राम, देसी घी सौ ग्राम, चीनी चाशनी बनाने के लिए, बर्फ के टुकड़े फेंटने के लिए, दूध एक कप, तलने के लिए घी या तेल। 
Ghevar Recipe How To Make Ghevar At Home Step By Step In Hindi
ghevar - फोटो : pixabay
घेवर बनाने की विधि

आमतौर पर घेवर बनाने के लिए खास तरह की कड़ाही को प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही घेवर को आकार देने के लिए कड़ाही में मोल्ड पड़ा होता है। लेकिन आप अगर इसे घर में बना रही हैं। तो दोनों चीजों की जरूर नहीं पड़ेगी। आप घेवर को अपने मनचाहे आकार के हिसाब से छोटे या बड़े भगोने में बना सकती हैं। इसमे घेवर गोल आकार के और मनमुताबिक साइज में बनकर तैयार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghevar Recipe How To Make Ghevar At Home Step By Step In Hindi
sugar remedies - फोटो : sugar remedies

सबसे पहले मैदे को छानकर रख लें। फिर किसी दूसरे बड़े बर्तन में घी को लें। और इसमे बर्फ के टुकड़े डाल दें। बर्फ के टुकड़े डालकर इसे हाथों से फेंटें। घी को तब तक फेंटे जब तक कि घी क्रीम की शक्ल ना ले ले। अब बर्फ के टुकड़े हटा दें और कुछ देर तक और फेंटे। अब इसमे थोडा-थोड़ा मैदा डालें। और फेंटते रहें। साथ में दूध भी डालें। जिससे कि ये बैटर पतला बने। दूध के साथ मैदा डालने पर बैटर गाढ़ा हो तो और पानी डालें। साथ ही इसे फेंटते रहें। बैटर को बिल्कुल चिकना रखना है। इसे खूब फेंटिए और इसमे कोई गुठली ना पड़े। घोल इतना पतला हो कि इसे गिराने पर बिल्कुल धार की तरह गिरे। 

विज्ञापन
Ghevar Recipe How To Make Ghevar At Home Step By Step In Hindi
ghevar - फोटो : youtube video

अब भगोने को धीमी आंच पर रख दीजिए। इसमे उतना घी डालिए जितना ऊंचा आपको घेवर बनाना है। घी गर्म हो जाए तो मैदा के घोल को चम्मच की सहायता से घी में गिराएं। इस बात का ध्यान रखें कि मैदे की बूंद घी में तुरंत तैरने लगनी चाहिए। घेवर बनाने के लिए चम्मच की मदद से पतली धार से घोल को गिराएं। एक बार कुछ बूंद के जाते ही घी में झाग बन जाएगा। जब एक मिनट बाद झाग बैठ जाए तो दूसरी बूंद डालें। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed