फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganpati Visarjan 2024: गणेशोत्सव के आखिरी दिन बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट मिठाइयों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

Tue, 17 Sep 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 17 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

गणेशोत्सव के आखिरी दिन आप बप्पा को खास मिठाइयों का भोग लगा सकती हैं। यहां हम आपको स्वादिष्ट मिठाइयों के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2024 special sweets dishes for bhog prasad for bappa
बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट मिठाइयों का भोग - फोटो : Amar Ujala

Ganpati Visarjan 2024: गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इसी दिन लोग अपने घरों में बप्पा को दस दिन के लिए स्थापित करते हैं और उनकी खूब खातिरदारी करते हैं। वैसे तो गणेश उत्सव का कार्यक्रम दस दिन चलता है, लेकिन बहुत सी जगहों पर 1.5 दिन, 5 दिन, 7 दिन के लिए भी बप्पा स्थापित किए जाते हैं। स्थापना के आखिरी दिन बप्पा का विसर्जन करके उन्हें विदाई दी जाती है।



बप्पा की विदाई वाले परिवार के सभी सदस्य गणपति की आरती करते हैं, उन्हें फूल, मिठाई, और नारियल अर्पित करते हैं। इसके साथ बप्पा की विदाई यानी गणपति विसर्जन के दिन तमाम तरह की मिठाई बनाने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन मिठाई के रूप में भगवान गणेश को प्रसाद अर्पित किया जाता है और घर के सभी लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जाती हैं। यहां कुछ खास मिठाइयां हैं जो गणपति विसर्जन के दिन बनाई जा सकती हैं:

Ganpati Visarjan 2024 special sweets dishes for bhog prasad for bappa
बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट मिठाइयों का भोग - फोटो : instagram

मोदक

मोदक बप्पा को सबसे प्रिय है। इसे  विशेष रूप से गणेश चतुर्थी और विसर्जन के समय बनाया जाता है। ऐसे में आप अपने घर पर बप्पा के लिए स्वादिष्ट मोदक तैयार करें। चाहें को चॉकलेट मोदक बनाकर बप्पा को भोग लगाएं। 
   

Ganpati Visarjan 2024 special sweets dishes for bhog prasad for bappa
बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट मिठाइयों का भोग - फोटो : instagram

मोतीचूर के लड्डू

मोदक के साथ-साथ बप्पा को मोतीचूर के लड्डू काफी प्रिय हैं। ऐसे में आप बप्पा विदाई के दिन ताजे मोतीचूर के लड्डू बना सकते हैं और उन्हें प्रसाद में चढ़ा सकते हैं। ये खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2024 special sweets dishes for bhog prasad for bappa
बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट मिठाइयों का भोग - फोटो : instagram

पेड़ा

खाने में पेड़ा काफी स्वादिष्ट लगता है। आप इसे आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। सिर्फ दूध और चीनी की मदद से स्वादिष्ट पेड़े तैयार किए जा सकते हैं। ऐसे में आप भी पेड़े बनाकर बप्पा को इसका भोग लगाएं।  

विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2024 special sweets dishes for bhog prasad for bappa
बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट मिठाइयों का भोग - फोटो : istock

श्रीखंड

महाराष्ट्र के खास पकवानों में श्रीखंड भी शामिल है। ऐसे में आप बप्पा की विदाई में इसे तैयार कर सकती हैं। ये दही से बना मीठा व्यंजन होता है, जिसमें केसर और इलायची का फ्लेवर मिलाया जाता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed