आज के इस दौर में हर तीसरा शख्स मोटापे से परेशान है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपकी इस परेशानी को हम थोड़ा कम कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए जितना जरूरी जिम में पसीना बहाना है, उससे कई ज्यादा जरूरी अपने खाने-पीने की आदतों पर नियंत्रण करना है। गलत खानपान, गलत समय पर खाना और जरूरत से ज्यादा खाना आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है।
बहुत सारे लोग जो वजन कम करने की कोशिश में जुटे हैं वो फलों में शुगर ज्यादा होने की वजह से उन्हें अपनी डाइट में से बाहर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता। फलों में तमाम पोषक तत्व होते हैं जो आपके लिए जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में जिन्हे अगर डाइट में शामिल किया जाए तो शरीर को पोषक तत्व तो मिलते ही है साथ ही उससे वजन को कम करने में भी मदद मिलती है।
स्ट्रॉबेरी
वजन घटाने वाले लोगों के लिए स्ट्रॉबेरी किसी वरदान से कम नहीं है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी में बहुत कम कार्ब होते हैं। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर डेटा (USDA) के मुताबिक, 100 ग्राम स्ट्राबेरी में केवल 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होती है।
तरबूज
वजन घटाने के लिए तरबूज भी काफी मदद करता है। तरबूज भी ऐसा फल है जिसमें बहुत कम कैलोरी होती है। USDA के अनुसार, 100 ग्राम तरबूज में 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होती है।
ब्लैकबेरी
वजन घटाने वालों के लिए ब्लैकबेरी भी कारगर फल है, लेकिन इसके लिए एक चीज का ध्यान रखना होगा वो यह कि इसका सेवन कभी किसी चीज के साथ या किसी चीज में मिलाकर न करें। 100 ग्राम ब्लैकबेरीज में 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होती है।
पीच
पीच भी ऐसा फल है जिसमें ज्यादा कार्ब नहीं होते। 100 ग्राम पीच में केवल 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होती है। इसके अलावा पीच का ग्लाइकेमिक इंडेक्स भी कम होता है।