Indian Breakfasts From Different: भारत अपनी विविध संस्कृतियों, भाषाओं और त्योहारों के लिए तो जाना जाता ही है, साथ ही स्वाद और पांरपरिक खानपान की वजह से भी दुनिया में भारत की अलग पहचान है। देश के अलग-अलग राज्यों में सुबह के नाश्ते की अपनी खास परंपरा है, जो वहां की संस्कृति, स्थानीय सामग्री और खान-पान की विरासत को दर्शाती है।
10 Indian Breakfast: सुबह-सुबह क्या खाते हैं देश के अलग-अलग राज्य? 10 लोकप्रिय नाश्ते जानकर चौंक जाएंगे
Famous Indian Breakfast: भारत के अलग-अलग राज्यों में कई तरह के पारंपरिक नाश्ते लोकप्रिय हैं। कहीं नाश्ते में मसालेदार पोहा पसंद किया जाता है, तो कहीं गरमा-गरम कचौड़ी और जलेबी दिन की शुरुआत का हिस्सा है।
अलग-अलग राज्यों के 10 पारंपरिक नाश्ते
महाराष्ट्र का मिसल पाव
- महाराष्ट्र का मिसल पाव एक बेहद लोकप्रिय और मसालेदार नाश्ता है।
- इसमें अंकुरित दाल की उसल, तीखी मिसल, फरसाण, प्याज और नींबू का इस्तेमाल होता है।
- इसे नरम पाव के साथ परोसा जाता है।
गुजरात का फाफड़ा-जलेबी
- गुजरात में फाफड़ा-जलेबी का कॉम्बिनेशन खास तौर पर लोकप्रिय है।
- कुरकुरा बेसन का फाफड़ा और मीठी जलेबी स्वाद में बेहतरीन संतुलन बनाते हैं।
- इसे कई जगह खास मौकों और त्योहारों पर भी खाया जाता है।
बिहार का लिट्टी-चोखा
- लिट्टी-चोखा बिहार की प्रसिद्ध पारंपरिक डिश है।
- गेहूं के आटे की लिट्टी में सत्तू की मसालेदार भरावन होती है, जिसे बैंगन, आलू और टमाटर से बने चोखे के साथ खाया जाता है।
पंजाब के छोले-भटूरे
- पंजाब के लोकप्रिय व्यंजनों में छोले-भटूरे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
- मसालेदार छोले और फूले हुए भटूरे का स्वाद सुबह के नाश्ते को खास बना देता है।
पश्चिम बंगाल का लूची और आलूर दम
- बंगाल में मैदा से बनी सफेद, फूली हुई लूची को आलूर दम के साथ खाना बेहद लोकप्रिय है।
- हल्के मीठे-मसालेदार आलूर दम के साथ लूची का स्वाद अलग ही अनुभव देता है।
दक्षिण भारत का इडली-सांभर
- इडली चावल और उड़द दाल के घोल से तैयार की जाती है।
- इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है।
- हल्का और पौष्टिक होने के कारण यह पूरे देश में लोकप्रिय है।
राजस्थान के प्याज की कचौड़ी
- राजस्थान की प्याज की कचौड़ी अपने मसालेदार स्वाद और कुरकुरी परत के लिए मशहूर है।
- इसमें मसालेदार प्याज की भरावन होती है और इसे चटनी के साथ खाया जाता है।
मध्य प्रदेश के पोहा-जलेबी
- मध्य प्रदेश, खासकर इंदौर, का पोहा-जलेबी नाश्ता बेहद प्रसिद्ध है।
- हल्के मसालों से तैयार पोहे के साथ मीठी जलेबी का स्वाद एक अनोखा कॉम्बिनेशन बनाता है।