फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

French Fries Day 2018: इन आसान तरीकों से झटपट बनाएं फ्रेंच फ्राइज

Fri, 13 Jul 2018 10:01 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
French Fries Day 2018 How to make French Fries at home
french fries
फ्रेंच फ्राइज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। घर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक यह हर किसी को पसंद होता है। हर कोई इसे बड़े चाव के साथ खाता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर आसानी से मिनटों में क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाएं। 


फ्रेंच फ्राइज की सामग्री
-250 ग्राम (छीलकर लम्बाई में पतले कटे हुए) आलू
-1 टेबल स्पून नमक
-(डीप फ्राई करने के लिए ) तेल

फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि
सबसे पहले किसी बरतन में पानी लें और उसमें आलू डाल दें साथ ही उसमें नमक छिड़के और उबलने रख दें। जब पानी में उबाल आ जाएं तो आलू को उसमें ही छोड़ दें और गैस को बंद कर दें। 5 से 6 मिनट बाद आलूओं का पानी निकाल कर उन्हें टिशू पेपर पर रखें। आप कॉटन के कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके सूखने के बाद एक बार कपड़े की मदद से भी आलुओं को सूखा लें।

अब आप तेल गर्म करें और उसमें एक-एक करके आलू के टुकड़े डालें। इस बात का खास ख्याल रखें की कड़ाही में आलू एक दूसरे से न चिपकें। मीडियं आंच पर आलूओं को तब तक पकने दें जब तक वह ब्राउन न हो जाएं। .आलुओं के ब्राउन होने पर उन्हें तेल से बाहर निकालकर टिशू पेपर पर एक साइड रख दें ताकि एक्ट्रा तेल टिशू सोख लें। जब आपको इन्हें सर्व करना हो तो इन्हें तेज आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर कैचअप के साथ सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed