फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाइट में शामिल करें इन खास चीजों को, ब्लड प्रेशर हो जाएगा नियंत्रित

Tue, 10 Mar 2020 07:40 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 10 Mar 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
foods that help to lower blood pressure home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उच्च रक्तचाप की बीमारी बेहद घातक और जानलेवा है। खानपान में ज्यादा मात्रा में सोडियम के सेवन की वजह से आपको उच्च रक्तचाप की समस्या होती है जो कि हाइपरटेंशन में तब्दील हो जाती है। हाइपरटेंशन की वजह से आपको हार्ट अटैक आ सकता है और या फिर आपकी किडनी भी फेल हो सकती है। लेकिन अगर आप अपनी जीवनशैली को सुधारते हैं और डाइट में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा लेते हैं तो आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आपको अपने डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।

foods that help to lower blood pressure home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। आपको पालक और पत्तेदार सब्जी खानी चाहिए। फल में आपको ज्यादा केला, तरबूज, खुबानी और जामुन खाना चाहिए। आपको कम चिकनाई वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। आप ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अपनी डाइट में मछली को भी शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि सेहत के लिए लाभकारी होता है।

foods that help to lower blood pressure home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

आपको बाहर के खाने से बचना चाहिए और पैकेट बंद खाना एकदम बंद कर देना चाहिए। आप अपने डाइट में ताजा सब्जी और फलों को शामिल करना चाहिए। अगर आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो आपक नमक के साथ ही चीनी और रेड मीट को बंद कर देना चाहिए और ट्रांस फैट की मात्रा कम लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
foods that help to lower blood pressure home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उच्च रक्तचाप एक ऐसी बीमारी है जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से कोरोनरी हार्ट डिजीज, हार्ट फेल्योर, स्ट्रोक और किडनी फेल्योर जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से रक्त वाहिनियों में दबाव पड़ने लगता है और वॉल क्षतिग्रस्त हो जाती है या उनमें ब्लॉकेज आ जाती है।

विज्ञापन
foods that help to lower blood pressure home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपका ब्लडप्रेशर 90 और 120 मिलीमीटर के बीच रहे। इससे ज्यादा ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति हाइपरटेंशन का शिकार हो जाता है। हाइपरटेंशन हमारी कोरोनरी आर्टरी की परतों को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से हमारे दिमाग से लेकर किडनी तक को क्षति पहुंच सकती है। जब ब्लड प्रेशर उच्च होता है, तो ब्लड धमनियों (आर्टरी) की साइड की परतों को तेजी से हिट करता है। इसकी वजह से धमनियों की परतों को नुकसान पहुंचता है। वो क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। धमनियों में होने वाले इस नुकसान से रुकावट आ जाती है। काफी लंबे वक्त से हाइपरटेंशन होने पर हार्ट की मांसपेशियों में कमज़ोरी आ जाती है। हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed