फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन के महीने में ऐसे बनाएं मखाना भेल की रेसिपी, स्वास्थ्य के लिए है काफी फायदेमंद

Wed, 04 Aug 2021 01:12 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Food tips Makhana bhel is very beneficial for health know how to make it
मखाना भेल - फोटो : Social media

सावन का महीना चल रहा है। इस दौरान बरसात के मौसम में ज्यादातर लोग अपने घरों के भीतर ही रहते हैं। घर पर रहते हुए वे विभिन्न पकवानों को बनाने का ट्राई करते हैं। सावन के महीने में अगर कुछ व्यंजनों को बनाकर खाया जाए, तो उसका स्वास्थ्य पर काफी लाभकारी असर पड़ता है। इस मौसम में अगर आपको कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन हो रहा है, तो आप घर पर मखाना भेल बना सकते हैं। ये डिश स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसके कई लाभकारी फायदे भी हैं। इसका नाम हेल्दी रेसिपीज में शुमार होता है। मखाना भेल की रेसिपी को बनाना काफी आसान है। इसे आप अपने घर पर बड़ी ही सरलता के साथ बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं पड़ती। इस रेसिपी से फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और प्रोटीन अच्छी मात्रा में प्राप्त होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं मखाना भेल को घर पर कैसे बनाया जाता है?

Food tips Makhana bhel is very beneficial for health know how to make it
मखाना भेल - फोटो : Social media

मखाना भेल बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  1. भुनी हुआ मखाना - 200 ग्राम
  2. मुरमुरे - 5 चम्मच  
  3. मूंगफली - 20 ग्राम भुनी हुई
  4. प्याज - 1 कटा हुआ 
  5. बादाम और काजू - 20 ग्राम भुने हुए
  6. हरी मिर्च - 2 कटी हुई
  7. टमाटर - 1 कटा हुआ
  8. काला नमक - स्वाद के अनुसार
  9. हरा धनिया - 1 चम्मच कटा हुआ
  10. नींबू - 1 
  11. देसी घी - पैन ग्रीस करने के लिए
  12. काली मिर्च - 1 चम्मच 
Food tips Makhana bhel is very beneficial for health know how to make it
मखाना भेल - फोटो : Social media

खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  1. इमली - 10 ग्राम
  2. गुड़ - 10 ग्राम
  3. भुना जीरा पाउडर - 2 चम्मच
  4. पानी - 500 मिली
विज्ञापन
विज्ञापन
Food tips Makhana bhel is very beneficial for health know how to make it
मखाना भेल - फोटो : Social media

स्टेप 1 

तवे को हल्का ग्रीस कर लीजिए। उसके बाद तवे पर मखाना, मुरमुरे और मूंगफली डालिए। साथ में स्वादानुसार नमक को भी इसमें मिला दीजिए। कुरकुरा होने तक फ्राई होने दें। फ्राई होने के बाद इन्हें निकाल कर एक अलग बर्तन में रख दें। उसके बाद बादाम और काजू को चुटकी भर नमक के साथ अच्छे से भूनें। 

विज्ञापन
Food tips Makhana bhel is very beneficial for health know how to make it
मखाना भेल - फोटो : Social media

स्टेप 2 

इमली की चटनी को तैयार करने के लिए एक पैन लीजिए। उसमें थोड़ा सा पानी डालें। गर्म होने के बाद जब पानी उबलने लगे, तो उसमें गुड़ और इमली को एक साथ डाल दें। उसके बाद भुना हुआ जीरा पाउडर को डालें। गुड़ जब तक घुल ना जाए तब तक उसको चलाते रहें। वहीं मिश्रण जब तक उबल कर आधा न हो जाए, तब तक उसे गर्म करते रहें। मिश्रण ठंडा होने के बाद उसे एक बर्तन में निकाल कर रख दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed