{"_id":"69841c62917f816a330dff5b","slug":"five-dessert-recipe-made-with-rose-petals-for-rose-day-2026-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dessert Recipe For Rose Day: रोज डे पर तैयार करें गुलाब से बने ये डेजर्ट, आसान है इसे बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Dessert Recipe For Rose Day: रोज डे पर तैयार करें गुलाब से बने ये डेजर्ट, आसान है इसे बनाने की विधि
Sat, 07 Feb 2026 08:26 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 07 Feb 2026 08:26 AM IST
सार
Five Dessert Recipe For Rose Day 2026: अगर रोज डे के दिन आप अपने पार्टनर को कुछ सरप्राइज देना चाहती हैं तो उन्हें गुलाब की पंखुड़ियों से बना कुछ मीठा बनाकर खिलाएं।
विज्ञापन
रोज डे पर तैयार करें गुलाब से बने ये डेजर्ट, आसान है इसे बनाने की विधि
- फोटो : instagram
Five Dessert Recipe For Rose Day 2026: रोज डे प्यार के हफ्ते का पहला दिन होता है। ऐसे में हर कोई इस दिन अपने खास साथी के लिए कुछ अलग और यादगार करना चाहता है। अगर इस बार आप अपने पार्टनर को कुछ अनोखा सरप्राइज देना चाहती हैं, तो गुलाब की पंखुड़ियों से बना मीठा उनके दिल को छू जाएगा।
गुलाब की खीर
- फोटो : instagram
गुलाब की खीर
- गुलाब की खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालें और उसमें साफ़ की हुई गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें।
- इलायची पाउडर और चीनी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
- दूध गाढ़ा होने लगे तो आंच बंद कर दें।
- इसे ठंडा करके ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता डालकर सर्व करें।
गुलाब लड्डू
- फोटो : instagram
गुलाब लड्डू
- सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को दरदरा पीस लें।
- अब एक बर्तन में खोया को हल्का सा भून लें, उसमें गुलाब पाउडर, नारियल का बुरादा और थोड़ा सा शहद मिलाएं।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह गूंधकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
- ये हेल्दी और रोमांटिक मिठाई आपके रोज डे सरप्राइज के लिए एक परफेक्ट विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब शरबत क्रीम
- फोटो : Adobe stock
गुलाब शरबत क्रीम
- गुलाब के शरबत में फ्रेश क्रीम मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें।
- अब इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और पिस्ता से सजाएं।
- इस मिश्रण को ग्लास में डालकर ठंडा परोसें।
- गुलाब शरबत की मिठास और क्रीम की मलाई इसे बेहद स्वादिष्ट और खास बनाती है।
विज्ञापन
गुलाब फिरनी
- फोटो : instagram
गुलाब फिरनी
- चावल को महीन पीसकर पानी में भिगो दें।
- अब दूध उबालकर इसमें भीगी हुई चावल की पेस्ट, चीनी और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर पकाएं।
- धीरे-धीरे पकाते हुए इसे गाढ़ा होने दें।
- इलायची पाउडर और केसर डालकर फिरनी को ठंडा करें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों और पिस्ता से सजाएं।