Ekadashi Vrat Pasta Recipe in Hindi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। साल भर आने वाली सभी एकादशियों में परमा एकादशी को बेहद पुण्यदायी और फलदायी माना गया है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और नियमपूर्वक व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान केवल सात्विक और फलाहारी भोजन का सेवन किया जाता है। घरों में प्याज, लहसुन और तामसिक खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज किया जाता है।
{"_id":"6a2a3f5514ecfebbd70b3c38","slug":"ekadashi-2026-falahari-pasta-recipe-in-hindi-vrat-wala-pasta-kaise-banta-hai-2026-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekadashi Recipe: एकादशी व्रत में बनाएं स्वादिष्ट फलाहारी पास्ता, बच्चे और मेहमान भी मांगेंगे बार-बार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Ekadashi Recipe: एकादशी व्रत में बनाएं स्वादिष्ट फलाहारी पास्ता, बच्चे और मेहमान भी मांगेंगे बार-बार
Thu, 11 Jun 2026 11:00 AM IST
Shivani Awasthi
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:00 AM IST
सार
Parama Ekadashi 2026: एकादशी व्रत में फलाहारी पास्ता कैसे बनाएं?
राजगिरा पास्ता को उबालकर पनीर, बेसिल लीव्स, सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ घी या मूंगफली के तेल में हल्का भून लें। यह स्वादिष्ट, हेल्दी और पूरी तरह फलाहारी पास्ता कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
व्रत वाला पास्ता कैसे बनाएं
- फोटो : AI
पनीर
- फोटो : Adobe stock
फलाहारी पास्ता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
फलाहारी पास्ता बनाने के लिए कुछ सामग्री ले लें। जैसे,
- 1 कप राजगिरा पास्ता
- 150 ग्राम पनीर
- आधा कप कच्चा दूध
- 8-10 बेसिल लीव्स
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच घी या मूंगफली का तेल
ये सभी सामग्री व्रत के नियमों के अनुसार उपयोग की जा सकती हैं।
व्रत वाला पास्ता कैसे बनाएं
- फोटो : AI
सबसे पहले पास्ता उबालें
- एक बर्तन में पर्याप्त पानी गर्म करें।
- पानी में थोड़ा सेंधा नमक डालें।
- राजगिरा पास्ता को पैकेट पर दिए गए निर्देशानुसार उबाल लें।
- जब पास्ता नरम हो जाए तो उसे छानकर अलग रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पनीर
- फोटो : Adobe Stock
पनीर और बेसिल की तैयारी करें
- आप घऱ का बना पनीर या बाजार का पनीर जो भी लेना चाहें, उसे लेकर छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
- बेसिल लीव्स को धोकर बारीक काट लें।
- चाहें तो कुछ पत्तियों को गार्निशिंग के लिए भी अलग रख सकते हैं।
विज्ञापन
व्रत वाला पास्ता कैसे बनाएं
- फोटो : AI
व्हाइट साॅस बनाएं
- ग्राइंडर में पनीर, बेसिल लीव्स, सेंधा नमक और कच्चा दूध मिलाकर पीस लें।
- एक पैन में घी या मूंगफली का तेल गर्म करें।
- अब पनीर के पेस्ट को डालकर उबालें।
- पेस्ट अगर थिक लगे तो हल्का पानी मिला सकते हैं।
- इसमें बेसिल लीव्स, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।