{"_id":"5de605ab8ebc3e54c851fb7d","slug":"eating-more-than-100-gram-peanut-is-harmful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में मूंगफली खाने का शौक है तो इसे भी पढ़ लें, ज्यादा खाएंगे तो हो जाएंगी ये परेशानियां","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
सर्दियों में मूंगफली खाने का शौक है तो इसे भी पढ़ लें, ज्यादा खाएंगे तो हो जाएंगी ये परेशानियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 28 Nov 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मूंगफली खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ ही विटामिन ए, बी, सी और 26 तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। जिसमें कैल्शियम और आयरन मुख्य रूप से हैं। सौ ग्राम मूंगफली में करीब 567 किलो कैलोरी होती है। लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में मूंगफली का सेवन करते हैं तो ये सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। अगर आप सोच रहे हैं कि फायदेमंद मूंगफली को खाने से नुकसान कैसे हो सकता है तो आगे की स्लाइड पढ़ें।
2 of 4
- फोटो : Pixabay
सर्दियों में अक्सर छिलके वाली भूनी मूंगफली खाना हर किसी को पसंद होता है। थोड़ी मूंगफली को रोज खाना तो सेहत के लिए बढिया है लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में मूंगफली खा लेते हैं तो इससे लीवर में दिक्कत पैदा कर सकते हैं। दरअसल मूंगफली शरीर मेें अफलेटोक्सिन की मात्रा बढ़ा देती है जो कि एक नुकसानदेह पदार्थ होता है। जिसकी वजह से लीवर में बीमारियों के पैदा होने का खतरा पैदा हो जाता है।
3 of 4
- फोटो : pexel
पचने में मुश्किल
आपने ध्यान दिया होगा कि मूंगफली को खाने के बाद पेट बहुत भरा हुआ महसूस होता है। मूंगफली में मौजूद लेक्टिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो पचने में मुश्किल होता है और खून में शुगर के साथ मिलकर इफ्लेमेशन पैदा करता है। जिससे शरीर में दर्द और सूजन बढ़ जाता है। इसलिए किसी भी आर्थराइटिस के मरीज को मूंगफली न खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ओमेगा-3 फैटी एसिड को कम करता है
मूंगफली में ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है जो शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करता है। लेकिन ओमेगा-6 फैटी एसिड की ज्यादी मात्रा शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड को कम कर देती है। जो कि दिल की बीमारियों से शरीर की देखभाल करता है। इसलिए भी बहुत ज्यादा मात्रा में मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।