फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Poha Day: इलेक्ट्रिक केतली में ऐसे बनाएं पोहा, हॉस्टल में रहने वालों के लिए फायदेमंद है ये ट्रिक

Wed, 07 Jun 2023 03:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 07 Jun 2023 03:22 PM IST
सार

अगर आप इलेक्ट्रिक केतली में मैगी बना-बना कर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको इसमें घर जैसा पोहा बनाना बताएंगे।

विज्ञापन
World Poha Day Easy Tips to Make Healthy and Tasty Poha in Electric Kettle Beneficial For Hostels Living
Poha - फोटो : instagram

World Poha Day : पोहा एक ऐसी डिश है जो मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र आसानी से मिल जाती है। पोहे की इसी लोकप्रियता को देखते हुए भारत में हर साल 7 जून को विश्व पोहा दिवस मनाया जाता है। वैसे तो इसे गैस पर बनाना बेहद आसान है, लेकिन आज हम आपको इसे अलग तरीके से बनाना बताएंगे। 



दरअसल, जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, जॉब कर रहे हैं, वो कुछ मिस करें या ना करें, अपने घर का खाना तो जरूर ही मिस करते हैं। खासकर कि हॉस्टल में रहने वाले बच्चे, जिनके पास मेस का बोरिंग खाना खाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता। बच्चों को हॉस्टल के बाहर जाने नहीं दिया जाता। जिस वजह से इलेक्ट्रिक केटल ही उनका एक मात्र सहारा होती है। इलेक्ट्रिक केतली में बच्चे वैसे तो सिर्फ मैगी ही बनाते हैं। ये जल्दी बन भी जाती है और स्वादिष्ट भी होती है।

अगर आप इलेक्ट्रिक केतली में मैगी बना-बना कर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको इसमें घर जैसा पोहा बनाना बताएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इलेक्ट्रिक केतली में पोहा बनाना काफी आसान है। इसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आपको इलेक्ट्रिक केतली में आसान तरीके से पोहा बनाना सिखाते हैं।

World Poha Day Easy Tips to Make Healthy and Tasty Poha in Electric Kettle Beneficial For Hostels Living
पोहा - फोटो : Istock

जरूरी सामान

  • पोहा
  • प्याज ( कटी हुई )
  • भूनी हुई मूंगफली
  • करी पत्ता
  • कटी हुई हरी मिर्च
  • फ्रोजन मटर
World Poha Day Easy Tips to Make Healthy and Tasty Poha in Electric Kettle Beneficial For Hostels Living
Coriander - फोटो : Pixabay
  • थोड़ा सा तेल या बटर
  • स्वादानुसार नमक
  • काली मिर्च पाउडर
  • चिली फ्लेक्स
  • धनिया पत्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
World Poha Day Easy Tips to Make Healthy and Tasty Poha in Electric Kettle Beneficial For Hostels Living
Poha - फोटो : instagram

विधि

इलेक्ट्रिक केतली में पोहा बनाने के लिए सबसे पहले इसमें कटी हुई प्याज डालें। इसके बाद केतली में भुनी हुई मूंगफली डालें। अब इसमें करी पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च, फ्रोजन मटर, थोड़ा सा तेल या बटर, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। जब ये मिल जाए तो इसमें एक कप पानी डाल दें। 

विज्ञापन
World Poha Day Easy Tips to Make Healthy and Tasty Poha in Electric Kettle Beneficial For Hostels Living
पोहा

सभी चीजों में अच्छी तरह उबाल आने के लिए केतली के ढक्कन को बंद कर दें। उबाल आने के बाद ढक्कन खोल दें और इसे तब तक उबलने दें जब तक कच्चे प्याज की महक खत्म ना हो जाए। जब प्याज की महक चली जाए तो इसमें चिली फ्लेक्स डालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed