शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन होता है तो इस बार आप चिली सोया चाप ट्राई कर सकते हैं। ये रेसिपी पार्टी या डिनर के पहले स्टार्टर के तौर पर भी बनाई जा सकती है। इसका स्वाद लगभग हर किसी को पसंद आएगा। सोया चाप बनाने के वैसे तो कई सारे तरीके हैं। लेकिन ज्यादातर लोग सोया चाप की सब्जी ही बनाते हैं। अगर आप भी रोज चाप की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार चिली चाप को बनाकर खाएं। तो चलिए जानें क्या है चिली सोया चाप को बनाने की रेसिपी।
2 of 5
soya chaap
- फोटो : Instagram
चिली सोया चाप बनाने की सामग्री
चार से पांच सोया चाप, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, दो प्याज मोटा-मोटा कटा हआ, शिमला मिर्च दो मोटा कटा हुआ, साथ में सोया सॉस, चिली सॉस, शेजवान सॉस।
चिली सोया चाप बनाने की विधि
सोया चाप को बनाने से पहले अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है। इसके लिए चाप को गर्म पानी में धो लें। फिर इन सारे चाप को टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। फिर इसमे सारे चाप को डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। आप अपनी पसंद के मुताबिक चाप के आकार को छोटा या बड़ा काट सकते हैं। इन सारे फ्राई चाप को किसी प्लेट में निकालकर रख लें।
4 of 5
soya chaap
- फोटो : facebook
फिर कड़ाही में बचे तेल में मोटा कटा प्याज और शिमला मिर्च डालकर भूनें। ध्यान रहे कि प्याज- और शिमला मिर्च पूरी तरह से पके नहीं। बस इनका रंग बदल जाए। अब प्याज और शिमला मिर्च के साथ सोया सॉस, रेड चिली सॉस और शेजवान सॉस डालें। इन सारी चीजों को डालने के बाद अच्छी तरह से सबको मिक्स कर लें। वैसे तो सोया सॉस और चिली सॉस में नमक होता है। लेकिन अगर नमक कम लग रहा है तो थोड़ा सा डाल दें। लाल मिर्च भी डालें।
5 of 5
soya chaap
- फोटो : Instagram
अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद फ्राई किया हुा चाप डालें। थोड़ी देर इन सारी चीजों को ढंककर पकाएं। जिससे कि सारे मसाले एक में मिल जाएं। बस गैस बंद कर दें। हरा धनिया से इसे सजाएं। चिली चाप को आप चाहे तो स्टार्टर में सर्व करें या फिर सब्जी के तौर पर। ये दोनों ही तरह से खाने में स्वादिष्ट लगेंगे।