{"_id":"630caa561fbef37db66e2234","slug":"sweet-dish-recipe-how-to-make-matar-ka-halwa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sweet Recipe: कभी नहीं खाया होगा मटर का हलवा, एक बार जरूर करें ट्राई","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Sweet Recipe: कभी नहीं खाया होगा मटर का हलवा, एक बार जरूर करें ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 29 Aug 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
matar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीठे की क्रेविंग होने पर लोग तरह-तरह की स्वीट डिश को ट्राई करते हैं। जिसमे हलवा से लेकर खीर, आईसक्रीम और ढेर सारे डेजर्ट शामिल है। लेकिन क्या आपने कभी मटर का हलवा खाया है। अगर नहीं तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद लाजवाब है और बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। स्वीट डिश में अगर आप कुछ नई रेसिपी की तलाश में हैं तो मटर का हलवा बेस्ट ऑप्शन है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें मटर का हलवा।
2 of 5
green pea
- फोटो : social media
मटर का हलवा बनाने की सामग्री
हरी मटर के दाने करीब सौ ग्राम, देसी घी तीन से चार चम्मच, दूध दो कप, खोवा सौ ग्राम, चीनी, बादाम आठ से दस (इसे बारीक काट लें), काजू, अखरोट, किशमिश, पिस्ता बारीक कटा हुआ, नारियल का बुरादा, मखाना, इलायची पाउडर, केसर के रेश तीन से चार।
3 of 5
pea
मटर का हलवा बनाने की विधि
मटर का हलवा बनाने के लिए आप चाहे छिलके वाली मटर लें। या फिर मार्केट में मिलने वाली फ्रोजन मटर को लें। दोनों का ही स्वाद अच्छा आएगा। मटर को लेकर धो लें। फिर इसे दरदरा पीस लें। कड़ाही को गर्म करें और उसमे देसी घी डालें। अब इस देसी घी में दरदरे पिसे मटर को डालकर धीमी आंच पर भूनें। ध्यान रहें कि मटर पीसते समय ये बिल्कुल पेस्ट जैसा ना बन जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
halwa
- फोटो : social media
धीमी आंच पर मटर को भूनने के बाद इसमे दूध डाल दें। दूध के साथ मटर को खूब चलाते हुए भूनें। जब दूध सूखने लगे तो थोड़ा सा घी और डालें। अगर आपके पास दूध कम है तो थोड़ा पानी मिलाकर भूनें। जब ये पानी और दूध सूखने लगे तो इसमे चीनी का बुरादा डालें। साथ में काजू, बादाम, पिस्ता और मखाना कटा हुआ डालें। इन सबको अच्छी तरह से भूनें। सबसे आखिर में खोवा डालकर चलाएं।
विज्ञापन
5 of 5
halwa
- फोटो : social media
बस तैयार है मटर का हलवा। इसमे इलायची पाउडर और केसर के रेशे डालकर प्लेट मे सजाकर सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।