फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easy Snacks Recipe : बच्चों के लिए झटपट तैयार करना है स्नैक्स तो ऐसे बनाएं पोटैटो पिलो

Tue, 12 Dec 2023 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 12 Dec 2023 09:50 AM IST
सार

 पोटैटो पिलो बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी पड़ेगी। वहीं इसे बनाना भी काफी आसान है।

विज्ञापन
Easy Snacks Recipe for Kids Homemade Potato Pillow Recipe for Children
Easy Snacks Recipe - फोटो : instagram

Easy Snacks Recipe : अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आप ये बखूबी जानती होंगी कि खाने के मामले में बच्चे कितने नखरे दिखाते हैं। घर में बना हुआ सादा खाना बच्चों को खिलाना बेहद ही मुश्किल काम होता है। वहीं अगर बात करें फास्ट फूड की तो इसे हर बच्चा काफी मन से खाता है। बच्चों को फास्ट फूड वाली रेसिपी काफी पसंद आती हैं। आलू से बनी डिशेज छोटे से लेकर बड़े बच्चे तक पेट भर के खाते हैं। चाहे फिर वो पोटैटो फ्राइज हों या फिर पोटैटो नगेट्स।



इसी के चलते आज हम आपको आलू से ही बनी एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपका बच्चा तो आराम के खा ही लेगा बल्कि इसे आप अपने मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पोटैटो पिलो की। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी पड़ेगी। वहीं इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए देर ना करते हुए आपको पोटैटो पिलो बनाना सिखाते हैं। 

Easy Snacks Recipe for Kids Homemade Potato Pillow Recipe for Children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सामग्री

  • दो-तीन मीडियम साइज आलू
  • एक बाउल मैदा
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक 
  • तलने के लिए तेल
Easy Snacks Recipe for Kids Homemade Potato Pillow Recipe for Children
झटपट आलू उबालने के टिप्स - फोटो : Istock

विधि -

सबसे पहले आलू को उबाल कर साफ तरीके से छील लें। छीलने के बाद इसे अच्छे से मैश कर लें। आलू को इस कदर मैश करें कि इसमें गांठ ना बचें। अब इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। मैदा मिलाने के बाद अब इसे अच्छे से गूंथ लें। इसका एक परफेक्ट सा डो तैयार कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Snacks Recipe for Kids Homemade Potato Pillow Recipe for Children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डो को आधे घंटे के लिए साइड में रख दें। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर हाथ से ही उसे बिस्किट का आकार दें। चाहें को अपने हिसाब से इसे शेप दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Easy Snacks Recipe for Kids Homemade Potato Pillow Recipe for Children
Easy Snacks Recipe - फोटो : instagram

जब ये तैयार हो जाए तो एक पैन में तेल गर्म करके इसे तल लें। इसे सुनहरा होने तक अच्छे से तलें। बस आपके पोटैटो पिलो तैयार हैं। इसे सॉस और चटनी से साथ गर्म ही परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed