फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी में इस कूल डेजर्ट को खाकर बन जाएगा दिन, घर पर यूं बनाएं 'पिस्ता और जाफरानी रसगुल्ला'

Mon, 20 May 2019 05:30 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 20 May 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
easy quick and tasty dessert recipe of cool pista aur zafrani rasgulla

गर्मी की मौसम में जाहिर सी बात है कुछ ठंडा खाने का मन करता है। ऐसे में आइसक्रीम खा कर बोर हो चुके लोगों को कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन करता है। तो गर्मी के मौसम में खाने के बाद स्वाद बनाने के लिए पिस्ता और जाफरानी रसगुल्ला से बढ़िया क्या होगा। ठंडा, मीठा और गजब के जायके से भरपूर इस डिश को खाकर दिन बन जाएगा। जानिए 1 घंटे में बनकर तैयार होने वाले जायकेदार पिस्ता और जाफरानी रसगुल्ला की विधि। 


 
easy quick and tasty dessert recipe of cool pista aur zafrani rasgulla
सामाग्री
1 लीटर दूध, फुल क्रीम 
2-3 टेबल स्पून नींबू का रस या सिरका
1 कप चीनी
3 कप पानी
1 टेबल स्पून पिस्ता
200 ग्राम रबड़ी
50 ग्राम पिस्ता पेस्ट
1 ग्राम केसर

 
easy quick and tasty dessert recipe of cool pista aur zafrani rasgulla
पिस्ता रसगुल्ला बनाने की विधि
-सबसे पहले छेना तैयार करें। छेना का पानी निकालने के बाद इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसे ब्लेंडर में डालकर हल्का सा घुमाएं और इसका और पानी निकलने दें।
-इसे अच्छे से 3 मिनट तक मलें। आखिरी में आप देखेंगे की आप इसे आसानी से बॉल्स बना सकते हैं।
-प्रेशर कुकर में चीनी और पानी को उबालें। चीनी को धीमी आंच पर इसमें अच्छी तरह से मिलाएं ताकि वह पूरी तरह घुल जाए और रसगुल्ला बॉल्स को इसमें आराम से डालें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy quick and tasty dessert recipe of cool pista aur zafrani rasgulla
-कुकर को ढ़क दें और बिना सीटी के 7 से 8 मिनट के लिए मीडियम या धीमी आंच पर पकाएं।
-गैस बंद कर दें और ढक्कन खोलने के लिए 5 मिनट का इंतजार करें। आप देखेंगे कि स्पंजी रसगुल्ला साइज में बड़ा हो गया है।
-रबड़ी को दो बराबर भाग में बांट लें और एक बाउल में पिस्ता पेस्ट और दूसरे में केसर मिक्स करें।
-रसगुल्ले को रबड़ी में भिगोएं और इसे ठंडा करके कटे हुए नट्स के साथ सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed