फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Lunch Box: ऐसे पकवान जिन्हें सर्दी के मौसम में भी टिफिन में ले जा सकते हैं, ठंडे होकर भी लगेंगे बढ़िया

Tue, 26 Nov 2024 04:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 26 Nov 2024 04:38 PM IST
सार

सर्दी के मौसम में कई ऐसे पकवान जो टिफिन में ले जाए जा सकते हैं। ये सभी पकवान ठंडे होकर भी स्वादिष्ट लगते हैं।

विज्ञापन
Easy Lunch Box Ideas For Winter for office and school
ऐसे पकवान जिन्हें सर्दी के मौसम में भी टिफिन में ले जा सकते हैं - फोटो : Adobe stock

Winter Lunch Box: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही उन लोगों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है, जो लोग टिफिन लेकर जाते हैं या फिर जिनके घर में छोटे बच्चों के लिए टिफिन तैयार किया जाता है। दरअसल, गर्मियों में तो खाने में कुछ भी रख दो, वो गर्म बना ही रहता है। दोपहर तक खाने में हल्की गर्माहट रहती है लेकिन जब सर्दियां आ जाती हैं तो टिफिन में कुछ भी लेकर जाओ वो एकदम ठंडा हो जाता है। जिस वजह से खाना स्वादहीन हो जाता है।



कई बार तो समझ ही नहीं आता कि ऐसा क्या बनाकर टिफिन में ले जाएं, जो ठंडा होने के बाद भी स्वादिष्ट बना रहे। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सभी पकवान न सिर्फ खाने में अच्छे हैं, बल्कि इनका सेवन आप ठंडा होने के बाद भी कर सकते हैं। 

Easy Lunch Box Ideas For Winter for office and school
पराठा - फोटो : instagram

पराठा

सर्दियों के मौसम में पराठे की भरमार लग जाती है। इस मौसम में गोभी और मूली भी मिलने लगती हैं। ऐसे में आप आलू, गोभी, पनीर या मूली के पराठे तैयार करके इन्हें टिफिन में ले जा सकते हैं। पराठे खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। इन्हें आप चाय लेकर उसके साथ खा सकते हैं। 

Easy Lunch Box Ideas For Winter for office and school
मसाला पूड़ी - फोटो : Instagram

मसाला पूड़ी

यदि पराठा खाने में नहीं पसंद तो इस मौसम में नमक, अजवाइन, मिर्च वाली पूड़ी तैयार करें। ये चाय के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसका सेवन आप सिर्फ अचार और चाय के साथ भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सब्जी की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Lunch Box Ideas For Winter for office and school
वेजिटेबल पुलाव - फोटो : instagram

वेजिटेबल पुलाव

सर्दी के मौसम में कई सब्जियां बाजार में मिलने लगती हैं, जिनको पुलाव में मिलाकर आप इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। वेजिटेबल पुलाव खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। वेजिटेबल पुलाव ठंडा होकर भी खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसका सेवन आप चटनी के साथ कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Easy Lunch Box Ideas For Winter for office and school
ढोकला - फोटो : instagram

ढोकला

यदि आप टिफिन में कुछ हैवी पकवान नहीं लेकर जाना चाहते तो आसान विधि से घर पर ही ढोकला तैयार करें। घर पर ढोकला तैयार करने के बाद इसे चटनी के साथ टिफिन मे ले जाएं। ये भी सर्दी के मौसम में खाने में अच्छा लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed