फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Special Recipe: दिवाली पर जरूर बनती है ये खास सब्जी, हमारी बताई विधि अपनाई तो फटाफट होगी तैयार

Mon, 20 Oct 2025 06:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 20 Oct 2025 06:37 AM IST
सार

  Diwali 2025: दिवाली खुशियों का त्योहार है और इस दिन महिलाएं अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। इस दिन एक सब्जी बनाने की परंपरा भी है, जिसके सेवन से सुख-समृद्धि आती है। यहां हम आपको इसी सब्जी की रेसिपी बताएंगे। 

विज्ञापन
diwali 2025 how to make jimikand ki sabzi in hindi
jimikand ki sabzi - फोटो : अमर उजाला
Diwali Special Recipe: दिवाली न केवल रोशनी का पर्व है, बल्कि ये स्वाद और परंपरा का बढ़ावा देने का भी खास अवसर होता है। यही वजह है कि इस दिन घरों में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इस मौके पर एक विशेष सब्जी है जिसे बनाना शुभ माना जाता है। ये सब्जी है जिमीकंद की, जिसे कई जगहों पर सूरन भी कहा जाता है।


आयुर्वेद में सूरन को पाचन में सहायक और स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन सूरन खाने से घर में सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है। ये रेसिपी खास तौर पर बिना प्याज और लहसुन के बनाई जाती है ताकि व्रत या पूजा-पाठ में भी इसका सेवन किया जा सके। आइए जानते हैं इस शुभ सब्जी को बनाने की आसान विधि।
 
diwali 2025 how to make jimikand ki sabzi in hindi
जिमीकंद की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : instagram
जिमीकंद की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामान
  •  250 ग्राम सूरन (जिमीकंद – उबालकर टुकड़ों में कटा हुआ)
  •  2 टमाटर (कद्दूकस किए हुए)
  •  1/2 चम्मच हल्दी
  •  1/2 चम्मच लाल मिर्च
  •  1 चम्मच धनिया पाउडर
  •  स्वादानुसार नमक
  •  1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  •  2 चम्मच सरसों का तेल
  •  1/2 चम्मच जीरा
  •  थोड़ा सा हरा धनिया

 
diwali 2025 how to make jimikand ki sabzi in hindi
विधि - फोटो : instagram
विधि

जिमीकंद की सब्जी बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो जिमीकंद लाकर उसे अच्छी तरह से धो लें। इसमें काफी मिट्टी लगी होती है, इसलिए इसको सही से धोना जरूरी है। अच्छी तरह से इस सब्जी को धोने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ज्यादा छोटे नहीं काटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2025 how to make jimikand ki sabzi in hindi
विधि - फोटो : instagram
आलू के आकार में आप जिमीकंद को काट सकते हैं। इसे काटकर फिर से एक बाद धो लें। अब एक बर्तन में पानी उबालने रख दें। उबलते पानी में थोड़ा सा नमक डालें और जिमीकंद को भी डालकर पानी में उबाल लें।  जब ये उबल जाए तो इसे निकालकर साइड में रख दें और ठंडा होने दें। ं
 
विज्ञापन
diwali 2025 how to make jimikand ki sabzi in hindi
विधि - फोटो : instagram
  ठंडा होने के बाद एक कढ़ाही में तेल डालकर इसे तल लें। जब ये सुनहरा हो जाए तो इसे निकालकर एक टिश्यू पेपर में रख लें। इसके बाद एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें, जीरा डालें। अब अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भूनें। अब बारी है टमाटर, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाला भूनने की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed