फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: धनतेरस से दिवाली तक के लिए हर दिन तैयार करें अलग मिठाई, खाकर घरवाले होंगे खुश

Fri, 10 Nov 2023 08:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 10 Nov 2023 08:59 AM IST
सार

आप धनतेरस से लेकर भाई दूज के त्योहार तक के लिए घर पर ही मिठाई तैयार कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको मिठाई के कुछ ऐसे विकल्प बनाने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना आसान है।

विज्ञापन
Diwali 2023 special sweet dish for Dhanteras to Bhai dooj
Diwali 2023 - फोटो : instagram

Diwali 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग सालभर बड़ी बेसब्री से करते हैं। धर्मिक मान्यताओं की मानें तो कार्तिक मास की अमावस्या के दिन भगवान श्रीराम लंकापति रावण को हराकर 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। इसी के चलते इसी तिथि पर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। ये पर्व पूरे पांच दिन का होता है।



जिस तरह से दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के देवता भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। ठीक उसी तरह इस पांच दिन के दीपोत्सव में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा आप भाई दूज का त्योहार भी मनाया जाता है। ये सभी त्योहार अपने साथ खुशियों लेकर आते हैं।

ऐसे में इन सभी दिनों के लिए अलग-अलग मिठाई तैयार करनी चाहिए। आप धनतेरस से लेकर भाई दूज के त्योहार तक के लिए घर पर ही मिठाई तैयार कर सकती हैं। हम आपको मिठाई के कुछ ऐसे विकल्प बनाने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना आसान है।

Diwali 2023 special sweet dish for Dhanteras to Bhai dooj
दिवाली 2021 लक्ष्मी गणेश भोग रेसिपी - फोटो : Istock

बूंदी के लड्डू

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होती है, जिन्हें लड्डू बेहद प्रिय हैं। ऐसे में धनतेरस के अवसर पर बूंदी के लड्डू घर पर जरूर बनाएं। आप भगवान को भी इसका भोग लगा सकते हैं। 

Diwali 2023 special sweet dish for Dhanteras to Bhai dooj
Diwali 2023 - फोटो : Istock

काजू कतली

दिवाली का त्योहार काजू कतली के लिए अधूरा होता है। छोटी दिवाली यानि कि नरक चतुदर्शी के दिन आप काजू कतली बनाकर तैयार कर सकते हैं। चाहें तो इसे एक-दो दिन बनाकर पहले ही फ्रिज में स्टोर कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 special sweet dish for Dhanteras to Bhai dooj
Diwali 2023 - फोटो : istock

जलेबी

दिवाली के त्योहार के दिन गणपति और लक्ष्मी माता को गर्मागर्म जलेबी का भोग लगाएं। घर पर बनीं हुई जलेबी खाकर आपके घरवाले भी खुश हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Diwali 2023 special sweet dish for Dhanteras to Bhai dooj
Diwali 2023 - फोटो : istock

सूजी का हलवा

गोवर्धन पूजा के दिन वैसे तो अन्नकूट की सब्जी बनाने की प्रथा है, लेकिन इसके साथ आप घर पर सूजी का हलवा बना सकते हैं। ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed