फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Recipe: स्वादिष्ट पकवान बढ़ा देंगे त्योहार का मजा, सुबह नाश्ते में बनाएं ये आसान रेसिपी

Sat, 04 Nov 2023 01:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Nov 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2023 Recipes Festival Special Sweets Jalebi Easy Recipe Step By Step in hindi
दिवाली की मिठाई बनाने की विधि - फोटो : iStock

Diwali 2023 Recipe: भारतीय त्योहारों की एक खास बात होती है, यहां बनने वाले पकवान। त्योहार की तैयारियां घर की रसोई से आ रही खुशबू से पता चल जाती है। पर्व के मौके पर तरह तरह के पकवान व व्यंजन तैयार किए जाते हैं। दिवाली के मौके पर भी तरह तरह के पकवान और मिठाइयां लोग घर पर ही बनाते हैं। दीपावली पांच दिन का पर्व होता है। ऐसे में हर दिन सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के भोजन में कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने को मिलता है। इस त्योहार के मौके पर अगर आप भी घर पर कुछ लजीज नाश्ता बनाने की सोच रहे हैं तो यहां आपको एक बेहतर विकल्प की विधि बताई जा रही है। त्योहार के इस लजीज पकवान को बनाना आसान है और कम समय में तैयार किया जा सकता है। इस दिवाली नाश्ते में बनाए आसान रेसिपी से जलेबी और दही के साथ परोसें।

Diwali 2023 Recipes Festival Special Sweets Jalebi Easy Recipe Step By Step in hindi
दिवाली में बनाएं जलेबी - फोटो : istock

जलेबी बनाने के लिए सामग्री

एक लीटर क्रीम वाला दूध, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, चीनी, 2 बड़े चम्मच मैदा, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, मक्के का आटा, 250 ग्राम पनीर, तेल, इलायची पाउडर, केसर और पिस्ता।

Diwali 2023 Recipes Festival Special Sweets Jalebi Easy Recipe Step By Step in hindi
जलेबी बनाने की विधि - फोटो : istock

जलेबी बनाने की विधि

स्टेप 1- जलेबी बनाने के लिए एक पैन में दूध गर्म करें। उसमें नींबू का रस मिलाकर लगातार चलाते रहें।

स्टेप 2- जब दूध फट जाए तो मलमल के कपड़े को कटोरे में फैलाकर दूध को छानकर पानी और पनीर अलग कर लें।

स्टेप 3- अगर पनीर से नींबू की गंध आ रही हो, तो उसे पानी में अच्छी तरह से धोकर अलग कर लें।

स्टेप 4- जिस कपड़े में पनीर छाना था, उसे आधे घंटे के लिए रख दें ताकि पानी पूरी तरह से निचुड़ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 Recipes Festival Special Sweets Jalebi Easy Recipe Step By Step in hindi
जलेबी बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 5- तब तक एक भगोने में पानी और इलायची पाउडर डालकर चाशनी तैयार कर लें। इसमें केसर भी मिला लें।

स्टेप 6- एक कटोरे में दो चम्मच मैदा, मक्के का आटा, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 7- अब मलमल के कपड़े में बंधा पनीर निकालकर मैदे वाले मिश्रण में अच्छे से मिला लें। इसे अच्छी तरह के फेंट लें।

स्टेप 8- एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

विज्ञापन
Diwali 2023 Recipes Festival Special Sweets Jalebi Easy Recipe Step By Step in hindi
दिवाली में जलेबी बनाने की आसान विधि - फोटो : istock

स्टेप 9- फिर एक कपड़े में छोटा सा छेद करके या पिपिंग बैग में मिश्रण को भरकर कड़ाही में गोल-गोल गिराते हुए जलेबी बनाएं।

स्टेप 10- जलेबी को तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

स्टेप 11- जब जलेबी अच्छे से पक जाए तो उसे चाशनी में डालकर लगभग पांच मिनट भीगने दें।

कुरकुरी और स्वादिष्ट जलेबी तैयार है। चाशनी से निकालकर ऊपर से पिस्ता मिलाकर दही से साथ गरमा गरम परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed