फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: धनतेरस से भैया दूज तक पांच दिन के मेन्यू में शामिल करें ये डिश, खाने का स्वाद होगा दोगुना

Thu, 04 Nov 2021 12:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 Special Five Delicious food Recipes For lunch and Dinner
दिवाली 2021 रेसिपी - फोटो : pixabay

दिवाली का त्योहार दो नवंबर से शुरू हो जाएगा। पहले दिन धनतेरस है। फिर 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली, 4 नवंबर को दिवाली, 5 और 6 नवंबर को गोवर्धन पूजा और भैया दूज है। अब पांच दिन का त्योहार है और लोगों के घरों में खाने में कुछ स्पेशल न बने तो फिर त्योहार का मजा फीका फीका लगेगा। ऐसे में पांच दिन के मेन्यू में कुछ स्पेशल रेसिपी को शामिल करें। अब चाहे आप पांच तरह के स्नैक्स बना लें, या फिर पांच तरह की मिठाइयां। हर दिन कुछ अलग डिश खाने में मिलेगी तो त्योहार भी खास बनेगा और खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाएगा। आज हम आपको धनतेरस से भैया दूज तक पांच अलग अलग डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप लंच या डिनर में शामिल कर सकती हैं। हर दिन एक खास सब्जी बनाएं। अगली स्लाइड में देखिए धनतेरस से भैया दूज तक के लिए पांच स्वादिष्ट डिश की आसान और झटपट वाली रेसिपी।

Diwali 2021 Special Five Delicious food Recipes For lunch and Dinner
दिवाली 2021 दम आलू रेसिपी - फोटो : Istock

कश्मीरी दम आलू बनाने की सामग्री

छोटे उबले आलू, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, काजू, हरा धनिया, तेल, जीरा, हींग, दालचीनी, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, नमक।

Diwali 2021 Special Five Delicious food Recipes For lunch and Dinner
दिवाली कश्मीरी दम आलू रेसिपी - फोटो : Istock

कश्मीरी दम आलू की रेसिपी

स्टेप 1- कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए छोटे आलू को एक सीटी में उबाल लें। फिर आलू को छील कर फार्क से छेद कर लीजिए।

स्टेप 2- दूसरी तरफ टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट बना लें।

स्टेप 3- अब उबले आलू में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिक्स कर लें।

स्टेप 4- एक पैन में तेल गरम करके आलू को क्रिस्पी ब्राउन होने तक तल लें।

स्टेप 5- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। फिर उस में जीरा, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची के दाने डाल कर हल्का भून लें। हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर भून लें।

स्टेप 6- फिर भुने मसाले में टमाटर का पेस्ट और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से तब तक भूने जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे।

स्टेप 7- मसाले में एक कप पानी मिला लें। इस ग्रेवी में गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डाल कर मिला लें। अब फ्राई आलू को डालकर मिक्स कर लें।

स्टेप 8-सब्जी को 4 से 5 मिनट धीमी आंच पर ढक कर पकाएं। आपके कश्मीरी दम आलू बनकर तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 Special Five Delicious food Recipes For lunch and Dinner
दिवाली 2021 मशरूम कोफ्ता रेसिपी - फोटो : Istock

मशरूम कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री

मशरूम, उबले आलू, प्याज और टमाटर,अदरक लहसुन का पेस्ट,गरम मसाला, मैदा,घी, तेल, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, क्रीम या खोया, धनिया पत्ती।

विज्ञापन
Diwali 2021 Special Five Delicious food Recipes For lunch and Dinner
दिवाली 2021 मशरूम कोफ्ता रेसिपी - फोटो : Istock

मशरूम कोफ्ता बनाने की रेसिपी

स्टेप 1-
सबसे पहले मशरूम बाॅल्स तैयार करिए। इसके लिए एक पैन में बटर डालकर गर्म कर लीजिए। उसके बाद इसमें मशरूम, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर दो मिनट भून लीजिए। उसके बाद गैस बंद कर दें। 

स्टेप 2- अब एक गहरे बर्तन में उबले आलू और पनीर को डालकर अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। फिर इसमें खोया, इलायची पाउडर और नमक डालकर मिला लें। बाद में मशरूम और मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके बॉल्स बना लीजिए।

स्टेप 3- गैस पर एक पैन में तेज आंच में तेल गर्म करें और उसमें मशरूम बाॅल्स को सुनहरा होने तक तल लीजिए। 

स्टेप 4- ग्रेवी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें। फिर उसमें कटे हुए प्याज डालकर हल्का भून लीजिए। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा और भून लें। इसके बाद कड़ाही में टमाटर डालकर नरम होने तक पकने दें। नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिलाकर भून लीजिए। जब मसाला अच्छे से भुन जाए तो टमाटर प्यूरी डालकर 1 मिनट तक पका कर गैस बंद कर दें। 

स्टेप 5- मसाला ठंडा होने के बाद उसे ग्राइंडर जार में डालकर पीस लीजिए। 

स्टेप 6- अब इस पेस्ट को पैन में दोबारा से थोड़ा पानी डालकर 2 मिनट के लिए पका लीजिए। क्रीम या एक चम्मच खोया को पानी में मिला कर पैन में पक रही ग्रेवी में मिक्स कर लीजिए और कुछ देर पकने दीजिए। जब खोया पक जाए तब इसमें मशरूम कोफ्ता बाॅल्स को डाल दीजिए और मिक्स करके धीमी आंच में एक मिनट पका लीजिए। धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed