फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: पांच दिन अलग-अलग मिठाई से कराएं सबका मुंह मीठा, ये रही झटपट वाली रेसिपी

Thu, 04 Nov 2021 12:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 easy recipes must try these delicious dessert dishes on deepawali
दिवाली 2021 मिठाई की रेसिपी - फोटो : Istock

दिवाली आने वाली है। 4 नवंबर को दिवाली है। पूरे देश में यह पर्व मनाया जाता है। दिवाली को लेकर देशभर के लोग काफी उत्सुक रहते हैं। इसकी एक वजह ये है कि दीपों का ये त्योहार पांच दिन का होता है। पांच दिन तक लोगों के घरों में जगमगाहट रहती है। चहल-पहल होती है। अलग अलग मान्यताएं और पूजा होती हैं। रोजाना अलग-अलग तरह के खास पकवान बनते हैं। तरह-तरह के स्नैक्स, रूटीन खाने से हटकर खास स्वादिष्ट लंच और डिनर बनाया जाता है। इन पांच दिनों में सबसे अधिक खाने में मिठाई मिलती है। दरअसल किसी भी त्योहार या खुशी के दिन मुंह मीठा करने की परंपरा होती है। ऐसे में जब पांच दिन त्योहार होता है तो हर दिन मुंह मीठा भी किया जाता है। अब इस पांच दिन के दीपों के पर्व को आप खास बनाना चाहते हैं तो हर दिन अलग-अलग तरह की मिठाई बना सकते हैं। यहां आपको धनतेरस से भाई दूज तक के लिए पांच अलग-अलग तरह की मिठाइयों की आसान रेसिपी बताई जा रही है। 

 

diwali 2021 easy recipes must try these delicious dessert dishes on deepawali
दिवाली 2021 मिठाई की रेसिपी - फोटो : Istock

कलाकंद बनाने की सामग्री

पनीर कद्दूकस किया हुआ, कंडेंस्ड मिल्क, हरी इलायची पाउडर, घी, बारीक कटा पिस्ता 

कलाकंद बनाने का आसान तरीका

-कलाकंद बनाने के लिए पनीर को कद्दूकस करके धीमी आंच पर कडाही पर कंडेंस्ड मिल्क के साथ डालकर मिला लें। इस मिश्रण को चलाते रहें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।

-जब मिश्रण कडाई के किनारों पर चिपकने लगे तो इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक छोटी गहरी प्लेट में घी लगा लें।

-कड़ाही को गैस से उतार कर कलाकंद वाले गर्म मिश्रण को उस प्लेट में फैला लें और बारीक कटा पिस्ता डालें। 

-कलाकंद को ठंडा होने के लिए कमरें में कुछ देर रखें। फिर फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद कलाकंद को निकाल कर चौकोर टुकड़ो में काट लें। स्वादिष्ट कलाकंद तैयार है। 
 

diwali 2021 easy recipes must try these delicious dessert dishes on deepawali
दिवाली 2021 मिठाई की रेसिपी - फोटो : Istock

मोतीचूर के लड्डू बनाने की सामग्री

डेढ़ कप बेसन, पानी, पीला रंग, घी, चीनी, केवड़ा वाटर या रोज़ वाटर, नींबू का रस, बादाम पिस्ते कटे हुए।

मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि

-लड्डू बनाने के लिए बेसन को छान लें। फिर उसमें आधा चम्मच घी और चुटकी भर खाने वाला पीला रंग मिलाकर पानी डालते हुए बेसन का पतला घोल बना लें।

-बेसन के घोल से बूंदी तैयार करने के लिए एक बड़ी कड़ाही में घी गर्म करें। एक कलछुल में बेसन का घोल भर कर कड़ाही पर गिराएं। बेसन का घोल बूंदी के तरह कलछुल से छनकर कड़ाही में गिरने लगेगा। इसे सुनहरा और सॉफ्ट होने तक भूल लें। फिर कड़ाही से घी छान कर निकाल लें। 

-अब एक पैन में पानी और चीनी को चाशनी बनाने के लिए पकने के लिए चढ़ाएं। जब गाढ़ा होने लगे तो नीबू की कुछ बूंद डाले। फिर केवड़ा वाटर मिला लें।

-इसके बाद गर्म चाशनी में बूंदी को मिलाकर आधे घंटे के लिए ढककर रख दें। बाद में ऊपर से बादाम पिस्ता डालकर लड्डू का आकार दें। मोतीचूर के लड्डू तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 easy recipes must try these delicious dessert dishes on deepawali
दिवाली 2021 मिठाई की रेसिपी - फोटो : Istock

काजू कतली बनाने के लिए सामग्री

काजू,चीनी, दूध, इलायची पाउडर, चांदी का वर्क, एक बर्तन में घी लगा हुआ

काजू कतली बनाने की रेसिपी

काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले दूध और काजू को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। 

अब इस पेस्ट में चीनी मिलाएं और हल्की आंच पर कुछ देर तक पका लें। दूध को लगातार चलाते रहें। 

जब ये दूध गाढ़ा होकर गूंथे आटे की तरह हो जाए तो गैस से उतार लें और एक प्लेट में घी लगाकर दूध के इस पेस्ट को फैला लें।

इस मिश्रण पर ऊपर से चांदी का वर्क लगा कर कुछ देर के लिए जमने के लिए रख दें। काजू कतली जब टाइट होने लगे तो धारदार चाकू से डायमंड के आकार में काट लें। काजू कतली तैयार हैं।

विज्ञापन
diwali 2021 easy recipes must try these delicious dessert dishes on deepawali
दिवाली 2021 मिठाई की रेसिपी - फोटो : Istock

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री

4-5 गाजर, एक कप दूध,आधा कप चीनी, खोया, बारीक कटे बादाम, किशमिश, काजू बारीक कटे, पिस्ता बारीक कटे हुए, पिसी इलायची, घी, सूखे मेवे।

गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी

गाजर को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। अब गैस पर कड़ाही चढ़ाएं। उसमें दूध, कद्दूकस की हुई गाजर मिला लें। 

मध्यम आंच पर इस मिश्रण को पकाएं। इसे चलाते रहें। जब गाजर का पानी सूख जाएं तो दूध गाढ़ा होकर मिक्स हो जाएगा। 

गाजर में चीनी और घी डालकर मिला लें। चीनी घुल जाएं तो उसे गाढ़ा होने तक पका लें। जब सारा पानी सूख जाए तो खोया मैश करके मिक्स कर लें। 

ऊपर से बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता और इलायची मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed