भारत में कोई भी त्योहार आता है तो चहल पहल व उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। त्योहार में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ कई छोटी-बड़ी तैयारियां होती हैं। देश में कई त्योहार मनाए जाते हैं। उन्हें मनाने का तरीका अलग-अलग हो सकता है, लेकिन एक बात जो हर त्योहार में समान होती है, वो है इस खास मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों का होना। दिवाली का मौका है। ऐसे में दोस्तों, रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। इस अवसर पर ढेरों तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। दिवाली पर भी कई तरह के स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स आप बना सकते हैं। त्योहार के मौके पर काफी काम होता है, इसलिए आसान रेसिपी से ऐसे स्नैक्स बनाएं ,जो जल्द से जल्द तैयार हो जाएं। तो चलिए जानते हैं दिवाली स्नैक्स की रेसिपी के बारे में, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं...
Diwali 2021: इस दिवाली ये दो तरह के स्नैक्स बढ़ाएंगे आपके खाने का स्वाद, ये रही बेहद आसान रेसिपी
मालपुआ बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप मैदा, 1 कप खोया कद्दूकस किया हुआ पिस्ता, बादाम, केसर, घी, चाशनी।
मालपुआ बनाने का तरीका
-मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करें। इसके लिए मैदे में पानी डालकर घोल लें। फिर एक और बैटर बनाएं, जिसमें खोया और पानी को मिलाकर घोल लें।
-अब इन दोनों बैटर को एक साथ मिला लें। ये न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा मोटा।
-अब एक पैन में हल्की आंच में घी गर्म करें और उसमें पहले से बना कर रखा बैटर गोलाई में डालकर फैला लें।
-जब एक साइड मालपुआ पक जाए तो उसे पलट लीजिए और दूसरी तरफ से पकाएं।
-मालपुआ का रंग बदलने लगे तो उसे पैन से निकालकर मीठी चाशनी में डिप करें। कुछ देर रखने के बाद निकाल लें और प्लेट में रख कर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सामग्री
- आधा कप मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई दूध, तेल, एक कप बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, बारीक कटा हुआ प्याज, एक कप बारीक कटा हुआ गाजर, चार कलियां लहसुन, एक छोटा चम्मच सोया सॉस, एक बड़ा चम्मच आटा पानी में घुला हुआ, काली मिर्च और फ्राई करने के लिए तेल।
स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी
नंबर 1 : स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिलाकर पानी या दूध से गूंथ लें। आटा मुलायम गूंथे। आटे को एक घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि वो अच्छे से फूल जाए।
नंबर 2: स्टफिंग बनाने के लिए पैन में तेल गरम करके लहसुन और कटे हुए प्याज डालें। प्याज को तब तक भूनें जब तक वो गुलाबी रंग का न हो जाए। अब पत्ता गोभी, गाजर डालकर दो से तीन मिनट अच्छे से चलाएं। जब सब्जियां हल्की गलने लगें तो उसमें सोया सॉस, काली मिर्च और नमक मिला लीजिए। पकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए, क्योंकि अब आपके स्प्रिंग रोल की स्टफिंग तैयार हो गई है।
नंबर 3: रोल तैयार करने के लिए आटे को रोटी की तरह बेल लें। अब एक पैन में इस रोटी को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लीजिए।