फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras Special Menu: धनतेरस के दिन के लिए नाश्ते से लेकर डिनर तक के लिए सेट करें पूरा मेन्यू

Sat, 18 Oct 2025 08:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 18 Oct 2025 08:15 AM IST
सार

Dhanteras 2025 Special Recipes: अगर त्योहार के दिन परेशान नहीं होना चाहतीं तो पहले से उस दिन का पूरा मेन्यू तैयार करें। यहां ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक के लिए विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Special Recipes Breakfast to Dinner Complete Menu Ideas to enjoy with family and friends
धनतेरस के दिन के लिए नाश्ते के लेकर डिनर तक के लिए सेट करें पूरा मेन्यू - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2025 Special Recipes: धनतेरस का पर्व दीपावली के पांच दिन के दीपोत्सव का पहला दिन होता है। इस दिन घर की साफ-सफाई से लेकर खरीदारी और विशेष पूजन तक, हर चीज का खास महत्व होता है। ऐसे पावन मौके पर स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन से दिन की शुरुआत और समाप्ति हो तो त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है।


खासकर जब पूरे परिवार के लिए दिनभर का मेन्यू पहले से तय हो, तो खाना बनाना भी आसान हो जाता है और स्वाद भी बरकरार रहता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस धनतेरस पर क्या खास बनाया जाए, तो हम लेकर आए हैं एक ऐसा वेजिटेरियन मेन्यू जो सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक आपके त्योहार को स्वाद और स्वास्थ्य से भर देगा। आइए जानते हैं क्या-क्या शामिल करें इस दिन की थाली में।
 
Dhanteras 2025 Special Recipes Breakfast to Dinner Complete Menu Ideas to enjoy with family and friends
ब्रेकफास्ट - फोटो : instagram
ब्रेकफास्ट

अगर आप चाहें तो सुबह के नाश्ते में में बेसन या मूंग दाल के चीले बना सकते हैं। चीले खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। बेसन का चीला बनाना चाहती हैं तो उसके लिए सबसे पहले एक कप बेसन लें और उसमें बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, थोड़ा सा अजवाइन, नमक, और पानी मिलाकर थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार करें।
Dhanteras 2025 Special Recipes Breakfast to Dinner Complete Menu Ideas to enjoy with family and friends
ब्रेकफास्ट - फोटो : instagram
तवा गर्म करके थोड़ा सा तेल लगाएं और उसमें एक करछी घोल डालकर पतला फैला दें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें। यह नाश्ते के लिए हल्का और हेल्दी विकल्प है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Special Recipes Breakfast to Dinner Complete Menu Ideas to enjoy with family and friends
लंच - फोटो : instagram
लंच

कचौड़ी के लिए मैदा में थोड़ा नमक, अजवाइन और तेल मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। भरावन के लिए उबली मूंग दाल या उरद दाल में सौंफ, हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर भूनें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसमें दाल भरें और बेलकर धीमी आंच पर तलें।
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Special Recipes Breakfast to Dinner Complete Menu Ideas to enjoy with family and friends
लंच - फोटो : instagram
सब्ज़ी के लिए आलू को उबाल लें, फिर टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मसाला बनाकर उसमें आलू डालें। नमक, हल्दी, गरम मसाला डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और 10 मिनट तक पकाएं। कचौड़ी और गरमागरम आलू की सब्ज़ी साथ में परोसें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed