फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paneer Popcorn Recipe: घर पर अचानक आ जाएं गेस्ट, तो इस रेसिपी से झटपट बनाएं पनीर पाॅपकाॅर्न

Sat, 14 Sep 2024 09:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Sep 2024 09:54 AM IST
विज्ञापन
crispy paneer popcorn recipe in hindi easy breakfast recipes
पनीर पाॅपकार्न रेसिपी - फोटो : Istock

Paneer Popcorn Recipe: कभी कभी घर पर अचानक से मेहमान आ जाते हैं। ऐसे में जल्दी जल्दी में आप उनके लिए कुछ रेडी मेड बाहर का नाश्ता मंगवा देते हैं। आप उनके लिए घर पर ही कुछ खास तो बनाना चाहते हैं लेकिन आपको ये पता नही होता कि मेहमानों के स्वागत सत्कार के लिए ऐसी कौन सी डिश बनाएं जो झटपट बन जाए और स्वादिष्ट भी हो। आज हम जो रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं, वह जितनी खाने में लजीज है, बनाने में उतनी ही आसान भी है। मेहमान भी इस खास रेसिपी को खा कर खुश हो जाएंगे। सर्दियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में पनीर की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। अगर घर पर पनीर रखा हो तो पनीर पाॅपकाॅर्न बनाएं। क्रिस्पी पनीर पाॅपकाॅर्न बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा। इसे बनाना भी आसान होता है। तो चलिए जानते हैं बाजार जैसा क्रिस्पी पनीर पाॅपकार्न बनाने का तरीका।

crispy paneer popcorn recipe in hindi easy breakfast recipes
पनीर पाॅपकाॅर्न रेसिपी - फोटो : iStock

पनीर पॉपकॉर्न बनाने के लिए सामग्री

टुकड़ों में कटा पनीर, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ड्राई पसार्ले, ओरिगानो, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, ब्रेडक्रंब।

 

crispy paneer popcorn recipe in hindi easy breakfast recipes
पनीर पाॅपकाॅर्न रेसिपी - फोटो : Istock

पनीर पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- पनीर पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पनीर क्यूब्स को निकालें। उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ड्राई पासर्ले, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें। 

स्टेप 2- अब पनीर में इन मसालों को अच्छे से मिला लें ताकि मसाले पनीर में लिपट जाएं। ध्यान रहे कि हल्के हाथों से पनीर को मिलाएं वरना पनीर टूट सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
crispy paneer popcorn recipe in hindi easy breakfast recipes
पनीर पाॅपकाॅर्न रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 3- फिर एक दूसरे कटोरे में बेसन निकालें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। 

स्टेप 4- पानी डाल कर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अच्छे से बेसन को पानी में चिकना होने तक मिलाएं ताकि उसमें गांठ न रह जाए।

विज्ञापन
crispy paneer popcorn recipe in hindi easy breakfast recipes
पनीर पाॅपकाॅर्न रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 5- अब पनीर के क्यूब को बेसन के बैटर में डूबो दें। पनीर पूरी तरह से बेसन से ढक जाना चाहिए। 

स्टेप 6- फिर कोटेड पनीर को ब्रेडक्रंब में रखें और सुनहरा होने तक तल लें। 

आप चाहें तो इसे कढ़ाई में तेल गर्म करके भी तल सकते हैं। 

आपका लजीज पनीर पाॅपकाॅर्न तैयार है। साॅस या चटनी के साथ सर्व करें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed