फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easy Breakfast Recipe: अगर नाश्ते में बच्चों को बनाकर खिलाएंगे दही सैंडविच तो दूसरे दिन भी होगी मांग

Thu, 12 Sep 2024 08:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 12 Sep 2024 08:57 AM IST
सार

अगर आप अपने बच्चे के लिए कुछ स्वादिष्ट बनाकर खिलाना चाहती हैं तो दही सैंडविच इसके लिए एक बेहतर और हेल्दी विकल्प है। 

विज्ञापन
Easy Breakfast Recipe in hindi how to make dahi sandwich at home
दही सैंडविच - फोटो : instagram
Easy Breakfast Recipe: एक समय था जब बच्चे घर का बना भोजन करना पसंद करते थे, लेकिन आज समय बदल गया है। आज के बच्चे बाजार में मिलने पकवानों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जब उन्हें घर का बना कुछ खाने को दिया जाए तो उनके काफी नखरे होते हैं। ऐसे में हर मां के सामने ये दिक्कत रहती है कि वो अपने बच्चे को ऐसा क्या खिलाएं, जिसे वो मन से खाए और उसका पेट भी भर जाए।

 

खासतौर पर परेशानी सुबह का नाश्ता बनाने में आती है। अगर आप भी इसी बात से परेशान रहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। ऐसे में हम आपको आसान तरीके से दही सैंडविच बनाना सिखाएंगे, ताकि आप अपने बच्चे को स्वादिष्ट नाश्ता खिला सकें। दही सैंडविच एक ऐसा नाश्ता है, जिसे आप कुछ ही देर में तैयार कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे टिफिन में पैक भी करके भेज सकती हैं। 
Easy Breakfast Recipe in hindi how to make dahi sandwich at home
दही सैंडविच - फोटो : instagram
दही सैंडविच बनाने का सामान

1 कप दही, ब्रेड, मक्खन, नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, 1 कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, कटी हुई हरी धनिया
Easy Breakfast Recipe in hindi how to make dahi sandwich at home
दही सैंडविच - फोटो : instagram
विधि

दही सैंडविच बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दही निकालें। अब इसे पूरी तरह से फेंट लें। फेंटने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Breakfast Recipe in hindi how to make dahi sandwich at home
दही सैंडविच - फोटो : instagram

सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और हल्का सा चाट मसाला डालें। एक बार फिर इसे चमचे की मदद से सही से मिक्स करें। आखिर में इसमें कटी हुई धनिया पत्ती डालें।

विज्ञापन
Easy Breakfast Recipe in hindi how to make dahi sandwich at home
दही सैंडविच - फोटो : instagram
अब एक ब्रेड स्लाइस लेकर उसपर इस मिश्रण को लगाएं। सही से मिश्रण लगाने के बाद दूसरा ब्रेड इसके ऊपर रख दें। इसके बाद तवे को गर्म करके उस पर मक्खन लगाएं और फिर सैंडविच को सुनहरा होने तक सेकें। ये सैंडविच आप अपने बच्चे को जूस के साथ परोस सकती हैं। आप चाहें तो सैंडविच बनाने के लिए ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed