फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Tips: खाने में तेल-मसाला हो जाए ज्यादा तो इन टिप्स से बढ़ाएं स्वाद

Sat, 15 Jul 2023 12:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 15 Jul 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Cooking Tips To Reduce Spice In Food Easy Kitchen hacks to fix extra spicy food
खाने में तेल मसाले बराबर करने के टिप्स - फोटो : Istock

Cooking Tips To Reduce Spice In Food: खाने में तेल मसालों की वजह से स्वाद बेहतर बनता है। इनके बिना कोई भी डिश फीकी लगती है लेकिन यही तेल मसाले खाने के स्वाद को खराब भी कर सकते हैं। कई बार खाना बनाते समय तेल मसालों को सही अनुपात में न मिलाने से उसका स्वाद बिगड़ जाता है। रेसिपी में तेल मसाले कम या ज्यादा हो जाएं तो खाना बेस्वाद लगने लगता है। ये गलती उन लोगों के साथ ज्यादा होती है, जो कभी कभी ही रसोई में जाते हैं और रोजाना खाना न बनाने के कारण मसाले की नाप या मात्रा का सही पता नहीं होता। ऐसे लोग अक्सर डर डर के मसाले खाने में मिलाते हैं, ताकि उसमें तेल मसाले की मात्रा अधिक न हो जाए। अगर आपके साथ भी यह समस्या है और खाना तेल मसालों के सही अनुपात की जानकारी न होने से खराब हो जाए तो घबराएं नहीं। कुछ आसान तरीकों से आप खाने का स्वाद ठीक कर सकते हैं। अधिक तेल मसाले से जिस डिश का स्वाद बिगड़ गया हो उसे दोबारा स्वादिष्ट बना सकते हैं और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि डिश में मसाले अधिक या कम थे। खाने में कम या ज्यादा तेल मसाले होने पर इन तरीकों से स्वाद करें ठीक।

Cooking Tips To Reduce Spice In Food Easy Kitchen hacks to fix extra spicy food
उबले आलू - फोटो : iStock

उबले आलू आएंगे काम

अगर आप करी सब्जी बना रही हैं और उसमें तेल ज्यादा हो जाए तो कुछ उबले हुए आलू करी वाली सब्जी में मिला लें और पांच मिनट के लिए सब्जी को ढककर पकाएं। सब्जी का अतिरिक्त तेल आलू अब्सॉर्ब कर लेगा और तेल मसालों का मात्रा बराबर हो जाएगी। अगर मसाले या नमक कम हो तो उसे मिलाकर सब्जी को पका लें।

Cooking Tips To Reduce Spice In Food Easy Kitchen hacks to fix extra spicy food
टोमेटो प्यूरी - फोटो : iStock

टोमेटो प्यूरी

सब्जी में तेल मसाला ज्यादा लग रहा हो तो सबसे पहले सब्जी की ऊपरी परत से तेल अलग कर लें। फिर उसमें टोमेटो प्यूरी मिला लें। इससे सब्जी का तेल कम हो जाएगा और स्वाद भी बढ़ेगा। अगर सूखी सब्जी में तेल मसाले ज्यादा हों तो कड़ाही में सब्जी को निचोड़ तेल से अलग करते हुए निकाल लें। अब कढ़ाई में बचे हुए तेल में टोमेटो प्यूरी डालकर पका लें। जब प्यूरी पक जाए तो उसमें ऊपर से पकी हुई सब्जी मिलाकर दो मिनट ढककर धीमी आंच पर पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cooking Tips To Reduce Spice In Food Easy Kitchen hacks to fix extra spicy food
बेसन - फोटो : istock

बेसन 

किसी भी तरह की सूखी सब्जी में अलग तेल ज्यादा हो जाए तो उसका तेल कम करने और सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें बेसन को हल्का रोस्ट करके ऊपर से मिला लें। सब्जी को बेसन में अच्छी तरह से लिपटने तक कुछ देर पकाएं। इससे सब्जी कुरकुरी और स्वादिष्ट लगेगी।

विज्ञापन
Cooking Tips To Reduce Spice In Food Easy Kitchen hacks to fix extra spicy food
ब्रेड - फोटो : Pixabay

ब्रेड

करी वाली सब्जी में तेल अधिक होने पर उसमें ड्राई रोस्टेड ब्रेड क्रम्ब्स मिला सकते हैं। ज्यादा तेल होने पर ब्रेड उसे अब्सॉर्ब करके स्वाद को बराबर रखती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed