फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: क्रिसमस पर बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी कुकीज, आसान है रेसिपी

Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 Tasty Cookies Recipe in Hindi
क्रिसमस कुकीज - फोटो : pixabay

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था। हर साल लोग क्रिसमस पर एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर शुभकामनाएं देते हैं। क्रिसमस डे का इंतजार हर किसी को होता है, लेकिन बच्चों के लिए तो ये दिन काफी खास होता है। वह संता का इंतजार करते हैं। संता बच्चों को इस दिन गिफ्ट देते हैं। बच्चे भी क्रिसमस ट्री और घर को सजाते हैं। घर में क्रिसमस में कई सारी अलग अलग टेस्टी डिश बनाई जाती हैं। क्रिसमस केक से लेकर कूकीज, ब्राउनी, कप केक आदि तैयार किए जाते हैं। लोग अपने घरों में क्रिसमस की पार्टी रखते हैं, जिसमें परिवार, दोस्त और आस पड़ोस के लोग शामिल होते हैं और इस खास पर्व को मिलकर मनाते हैं। क्रिसमस पर खाए जाने वाले स्नैक्स आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे लेकिन इन क्रिसमस स्नैक्स को आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। चलिए जानते हैं क्रिसमस पर आसान तरीके से कुकीज बनाने की रेसिपी।

Merry Christmas 2021 Tasty Cookies Recipe in Hindi
क्रिसमस कुकीज - फोटो : Pixabay

क्रिसमस कुकीज बनाने की सामग्री

150 ग्राम मैदा, 100 ग्राम बटर, 125 ग्राम कैस्टर शुगर, एक अंडा, 150 ग्राम सोक्ड फ्रूट्स, वनीला एसेंस, बेकिंग सोडा। 

 

Merry Christmas 2021 Tasty Cookies Recipe in Hindi
क्रिसमस कुकीज - फोटो : Istock

क्रिसमस कुकीज बनाने की सामग्री

स्टेप 1- बटर, क्रीम और चीनी को मिला लें। अच्छे से तीनों को तब तक फेंटें जब तक कुकीज के लिए बैटर हल्का न हो जाएं।

स्टेप 2- जब ये मिश्रण फूल जाए तो उसमें एक अंडा मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 Tasty Cookies Recipe in Hindi
क्रिसमस कुकीज - फोटो : istock

स्टेप 3- अब वनीला एसेंस को डालकर मिला लें।

स्टेप 4- मिश्रण को चलाते समय ध्यान रखें कि वह अच्छे से मिक्स हो जाए।

स्टेप 5- अब इसमें सूखी सामग्री जैसे मैदा और बेकिंग सोडा मिला लें। 

 

विज्ञापन
Merry Christmas 2021 Tasty Cookies Recipe in Hindi
क्रिसमस कुकीज - फोटो : Pixabay

स्टेप 6- इसको अच्छे से मिक्स कर के मनचाहा आकार दें।

स्टेप 7- ओवन ट्रे में रखें और कुकीज पर भीगे हुए फ्रूट्स से गार्निश करें। 

स्टेप 8- अब 180 डिग्री पर इसे बेक कर लें। 

टेस्टी कुकीज तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed