फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: क्रिसमस के मौके पर बनाएं कप केक, ये रही झटपट वाली रेसिपी

Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 Vanilla Cupcake Recipe in Hindi
क्रिसमस 2021 कप केक रेसिपी - फोटो : pixabay

क्रिसमस डे आ गया है। 25 दिसंबर को आज के दिन हर साल क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर लोग कई तरह की स्वादिष्ट डिश बनाते हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन में केक तो जरूरी होता है। वैसे तो क्रिसमस का केक फेमस है। अब बच्चों और बड़ों के लिए केक के कई फ्लेवर को इस मौके पर शामिल किया जा सकता है। कोरोना काल चल रहा है, इसलिए अधिकतर लोग घर पर ही केक बनाएंगे। अधिकतर लोग चाॅकलेट केक बाजार से लाते हैं या घर पर बनाते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस में घर पर केक बनाने की सोच रहे हैं तो आसान रेसिपी से टेस्टी वनीला कप केक ट्राई कर सकते हैं। वनीला कप केक चॉकलेट केक न खाने वालों के लिए बेहतर विकल्प है। वनीला कप केक स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान होता है। ये रही वनीला कप केक की रेसिपी।

Merry Christmas 2021 Vanilla Cupcake Recipe in Hindi
क्रिसमस 2021 कप केक रेसिपी - फोटो : Pixabay

वनीला कप केक बनाने की सामग्री

दो कप मैदा, एक कप व्हाइट शुगर, बेकिंग पाउडर ,वनिला एक्सट्रैक्ट, नमक , 3 अंडे, दूध और तेल।

Merry Christmas 2021 Vanilla Cupcake Recipe in Hindi
क्रिसमस 2021 कप केक रेसिपी - फोटो : istock

वनीला कप केक बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- वनीला कप केप बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, वनीला एक्सट्रैक्ट और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

स्टेप 2- अब केक के इस बैटर में अंडे, दूध और तेल डालकर मिक्स कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 Vanilla Cupcake Recipe in Hindi
क्रिसमस 2021 कप केक रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 3- तब तक ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। केक टिन को भी ग्रीस कर लें। 

स्टेप 4- केक बैटर को ग्रीस किए हुए केक टिन में रखें और प्रीहीट ओवन में पकाएं। 

विज्ञापन
Merry Christmas 2021 Vanilla Cupcake Recipe in Hindi
क्रिसमस 2021 कप केक रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 5- केक के बनने के बाद उसे निकाल कर ठंडा कर लें। 

स्टेप 6-अब एक पाइपिंग बैग में वनीला एसेंस क्रीम डालें और कप केक के ऊपर टॉपिंग करें। 

स्टेप 7- आपका क्रिसमस स्पेशल कप केक तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed