फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें छठ पूजा में बनने वाली रसिया की रेसिपी

Fri, 01 Nov 2019 10:12 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 01 Nov 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Chhath 2019 recipe of chhat pooja gud ki kheer rasia
- फोटो : social media

लोक आस्था का पर्व छठ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व पर हर एक दिन प्रसाद में कुछ खास बनने का रिवाज है। छठ के दूसरे दिन जिसे खरना कहा जाता है घरों में प्रसाद के लिए महिलाएं रसिया बनाती हैं। खीर बनाने के लिए आम की लड़की और मिट्टी के चूलहे का उपयोग किया जाता है। खरना का प्रसाद बनाने के लिए चावल, दूध और गुड़ का उपयोग किया जाता है। चावल और दूध चंद्रमा का प्रतीक है तो गुड़ सूर्य का प्रतीक है। तीनों के मिश्रण से बनी खीर को रसिया कहते हैं। इसको ग्रहण करने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। मानसिक रोग से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ हीं खरना का प्रसाद खाने वाले को चर्मरोग नहीं होता है।

Chhath 2019 recipe of chhat pooja gud ki kheer rasia
- फोटो : social media

इस प्रसाद को छठ के दूसरे दिन बनाकर सूर्य देवता को चढ़ाया जाता है। इसे रोटी या पूरी के साथ सर्व किया जाता है।आइए जानते हैं इसे बनाने के सही तरीके के बारे में।  


 
Chhath 2019 recipe of chhat pooja gud ki kheer rasia
- फोटो : social media
आवश्मयक सामग्री 
चावल - ½ (80 ग्राम)
गुड़ - 3/4 कप बारीक तोड़ा हुआ (150 ग्राम)
 फुल क्रीम मिल्क - 1 लीटर
बादाम - 8-10
काजू - 8-10
किशमिश - 2 टेबल स्पून
इलायची - 5-6
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath 2019 recipe of chhat pooja gud ki kheer rasia
- फोटो : social media
 रसिया बनाने की विधि
  •  रसिया यानी गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बरतन में दूध उबालने के लिए रख दीजिए।
  • इसके साथ ही सूखे मेवों को बारीक टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए।
  • इसके साथ ही आधा कप चावल साफ करके धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए।
  • दूध में उबाल आने पर चावलों को दूध में डाल कर मिला दीजिए। दूध को चम्मच से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दें। खीर को हर 1-2 मिनट में चलाते रहें ताकि वो बर्तन के तले पर न लगने पाएं। 
विज्ञापन
Chhath 2019 recipe of chhat pooja gud ki kheer rasia
- फोटो : social media
  • दूसरे बरतन में ½ कप पानी और गुड़ डाल कर गैस पर रख लें। जब  गुड़ पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • जब चावल मुलायम हो जाएं तब खीर में काजू, किशमिश और बादाम डाल दें। चावल जब दूध में अच्छे से मिल जाए तो उसमें इलायची पाउडर डाल दें।
  • खीर के ठंडा हो जाने पर, गुड़ का घोल छलनी से छान कर खीर में मिला दें। खीर बनकर तैयार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed