फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sabudana Recipes: साबूदाना से बनने वाले 6 ऐसे व्यंजन, जो बन जाएंगे 15 मिनट में

Tue, 01 Apr 2025 11:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 01 Apr 2025 11:46 AM IST
सार

यदि आपने भी नवरात्रि में पूरे नौ दिन व्रत रखा है तो अपने लिए साबुदाना से बने कुछ खास पकवान तैयार करें। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Fasting Dish Ideas 6 Delicious Sabudana Recipes Step by Step Process
साबूदाना से बनने वाले 6 ऐसे व्यंजन, जो बन जाएंगे 15 मिनट में - फोटो : Adobe stock

Sabudana Recipes: आज नवरात्रि का चौथा दिन है, ऐसे में हर कोई माता रानी के चौथे स्वरूप की पूजा में लगा है। अभी नवरात्रि में कई दिन बाकी हैं, ऐसे में वो लोग काफी संशय में हैं जिन्होंने नौ दिन का उपवास रखा है। उपवास रखने वाले लोगों के लिए हर रोज एक बड़ा सवाल होता है कि आखिर वो खाने में क्या बनाएं।



इसी के चलते हम यहां आपको साबूदाना से बनने वाले पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये पकवान बनाना काफी आसान है और इसे खाकर आपका मन भी खुश हो जाएगा। तो चलिए आपको भी साबूदाना से बनने वाले 6 पकवानों के बारे में बताते हैं। 

Chaitra Navratri 2025 Fasting Dish Ideas 6 Delicious Sabudana Recipes Step by Step Process
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
साबूदाना खिचड़ी

यदि आप साबुदाना व्यंजन बनाने का प्लान कर रही हैं तो सबसे सही विकल्प है साबूदाना खिचड़ी। एक तो इसे बनाना काफी आसान है और दूसरा ये खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए आपको 15 मिनट के भी कम समय लगेगा। साबूदाना खिचड़ी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले कम से कम 6-7 घंटों के लिए साबूदाना को भिगो कर रख दें। जब ये फूल कर पारदर्शी दिखने लगे तो आप इससे खिचड़ी बना सकते हैं।

अब इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में आलू और मूंगफली को भून लें। जब ये भुन जाएं तो घी में जीरा और हरी मिर्च डालें। अब जब ये भुन जाए तो इसमें भिगा हुआ साबूदाना डालें और अच्छे से चलाएं। इसे चलाते हुए इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च और डालकर मिक्स करें। इसे सही से मिक्स करने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालें और गरम ही परोसें। 

 

Chaitra Navratri 2025 Fasting Dish Ideas 6 Delicious Sabudana Recipes Step by Step Process
साबूदाना टिक्की - फोटो : Adobe stock

साबूदाना टिक्की

इसे बनाने के लिए आपको भीगे हुए साबूदाना और उबले हुए आलू की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू, हरी मिर्च, धनिया और सेंधा नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर टिक्की बना लें। टिक्की बनाने के बाद इसे तवा पर घी गरम करें और इन टिक्की को घी में सेक लें। इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें, ताकि ये खाने में स्वादिष्ट दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Fasting Dish Ideas 6 Delicious Sabudana Recipes Step by Step Process
साबूदाना वड़ा - फोटो : Adobe stock

साबूदाना वड़ा

जिस तरह से साबूदाना टिक्की को तवे पर सेका जाता है, ठीक उसके उलट वड़ा को घी में तला जाता है। इसे बनाने के लिए उबले आलुओं में भीगा हुआ साबूदाना, हरी मिर्च, धनिया और सेंधा नमक अच्छी तरह से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद इससे गोल-गोल वड़ा बना लें। अब इसे घी या मूंगफली के तेल में तल लें। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Fasting Dish Ideas 6 Delicious Sabudana Recipes Step by Step Process
साबूदाना टिक्की - फोटो : instagram

साबूदाना चीला

यदि कुछ तला हुआ खाना नहीं चाहते हैं तो साबुदाना चीला तैयार करें। इसे बनाने के लिए भीगे हुए साबूदाना को दरदरा पीस लें। चाहें तो इसे हाथ से ही मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा सा कुट्टु का आटा, उबले आलू, हरी मिर्च, धनिया और सेंधा नमक डालकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को न तो ज्यादा पतला रखें और न ही ज्यादा गाढ़ा। इस मिश्रण से नॉन स्टिक तवे पर साबूदाना चीला तैयार करें। इसे दोनों साइड से सुनहरा होने तक सेकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed