फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breakfast Idea: बेसन का चीला खाकर हो गए हैं बोर तो इन चीजों के इस्तेमाल से बदलें इसका स्वाद

Mon, 29 Apr 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 29 Apr 2024 09:14 AM IST
सार

अगर आप बेसन का चीला खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो हम इस लेख में आपको विभिन्न प्रकार के चीला बनाने का तरीका बताएंगे। 

विज्ञापन
Breakfast Idea different type of chilla how to make perfect chillaa at home
बेसन का चीला - फोटो : facebook

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी व्यस्त होती जा रही है, ऐसे में लोगों के पास सही से नाश्ता करने का समय नहीं होता। सुबह के वक्त हर किसी को इतनी जल्दबाजी होती है कि वो नाश्ते के ऐसे विकल्प तलाशने लगते हैं, जिसे बनाना काफी आसान हो।



आसानी से बनने वाले नाश्तों में बेसन का चीला सबसे पहला विकल्प है। बेसन का चीला ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि ये काफी हेल्दी भी होता है। इस चीले में लोग तमाम तरह की सब्जियां मिलाकर इसका स्वाद बढ़ाते हैं।

ज्यादा चीला खाने की वजह से कई बार लोग काफी बोर हो जाते हैं, ऐसे में हम आपको बेसन के चीले के अलावा अलग-अलग तरह के चीला बनाना सिखाने जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार के चीला खाने से एक तो आपके स्वाद में बदलाव आएगा और जब आप बच्चों को भी कुछ अलग सा परोसेंगी तो वो भी इसे खुशी से खाएंगे। 

Breakfast Idea different type of chilla how to make perfect chillaa at home
सूजी चीला - फोटो : instagram

सूजी चीला

बेसन का चीला ज्यादा कुरकुरा नहीं होता है, ऐसे में आप इसमें सूजी डालकर इसका स्वाद कई गुना बढ़ा सकती हैं। इसके लिए आपको बस बेसन में थोड़ी सी सूजी मिलानी होगी। 

Breakfast Idea different type of chilla how to make perfect chillaa at home
मूंगदाल का चीला - फोटो : istock

मूंगदाल का चीला

अगर बेसन के चीले से भी ज्यादा हेल्दी कुछ खाना चाहते हैं, तो मूंगदाल का चीला एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको बस मूंगदाल का पेस्ट बनाकर उससे चीला तैयार करना है। इसे आप हरी चटनी और सौंठ के साथ परोस सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Breakfast Idea different type of chilla how to make perfect chillaa at home
आलू चीला - फोटो : istock

आलू चीला

अगर आप कुछ स्वादिष्ट सा खाना और बनाना चाहती हैं, तो आलू का चीला एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको उबले हुए आलू को कद्दूकस करके इसका इस्तेमाल करना है। 

विज्ञापन
Breakfast Idea different type of chilla how to make perfect chillaa at home
पालक चीला

पालक चीला

अगर आपको बेसन का चीला पसंद है, लेकिन आप इसका स्वाद बदलना चाहती हैं, तो इसमें पालक को एकदम महीन पीस कर डाल लें। इससे ये कुरकुरा भी बनेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed