फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने में काफी लाभदायक है बेसन की ये रेसिपी, ऐसे बनाएं अपने घर पर

Thu, 29 Jul 2021 09:44 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Besan recipe is very beneficial in weight loss make this at home
बेसन ढोकला - फोटो : Social media

बेसन के इस्तेमाल से कई स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन को बनाया जा सकता है। ये आपके बढ़ते वजन को कम करने के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इनके नियमित तौर पर सेवन करने से शरीर का अतिरिक्त वजन कम हो जाता है। ये रेसिपी हमारे शरीर में जमा हो रखे अतिरिक्त फैट को कम करने का कार्य करती हैं। मानसून का महीना चल रहा है। इस दौरान हम में से कई लोग ज्यादातर अपने घरों के भीतर ही रहते हैं। बाहर जाने का कोई उपाय नहीं होता क्योंकि बारिश हो रही होती है। ज्यादातर समय हमारा घर के भीतर ही व्यतीत होता है। इस दौरान ये काफी जरूरी है कि आप हेल्दी फूड का सेवन करें। इस कड़ी में आप बेसन का इस्तेमाल करके हेल्दी फूड को बना सकते हैं। ये फूड वजन कम करने में काफी फायदेमंद होते हैं। आप इन रेसिपी को अपने स्वाद के अनुसार बदल भी सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं बेसन ढोकला बनाने की रेसिपी को।  

Besan recipe is very beneficial in weight loss make this at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बेसन ढोकला 

ये काफी पौष्टिक रेसिपी है। इसे बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की जरूरत होगी। 

1 बेसन - 2 कप
2 फेंटा हुआ दही - 2 कप
3 नमक स्वादानुसार
4 हल्दी
5 हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
6 सरसों का बीज - 1 चम्मच 
7 तेल - 2 चम्मच
8 नींबू का रस - 1 चम्मच
9 बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
10 ताजा कटी हुई धनिया की पत्ती गार्निश करने के लिए।

Besan recipe is very beneficial in weight loss make this at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

तरीका

एक कटोरी गर्म पानी लें और उसमें बेसन और दही मिलाएं। मिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई गांठ ना पड़े। इसके बाद इसमें नमक मिलाएं और चार घंटे के लिए इसे पकने दें। पकने के बाद इसमें हल्दी, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल कर इसे मिक्स करें। मिक्स करने के बाद स्टीमर को गर्म करें। एक छोटी कटोरी लें उसमें बेकिंग सोडा, नींबू का रस और एक छोटा चम्मच तेल मिला लें। मिश्रण को तैयार किए हुए घोल में डालें और उसे अच्छी तरह फेंटें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Besan recipe is very beneficial in weight loss make this at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इसके बाद इस घोल को घी लगी हुई थाली में डालें और उसको स्टीमर पर रख दीजिए। स्टीमर पर रखने के बाद उसको 10 मिनट के लिए ढक्कन से ढक दें। एक बार ठंडा होने के बाद उसको चौकोर टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक तड़का पैन में तेल को गर्म करें और उसमें राई डालें। इस राई तड़के को ढोकला के ऊपर डाल दें और फिर इसे चटनी के साथ परोसें। 

विज्ञापन
Besan recipe is very beneficial in weight loss make this at home
बेसन ढोकला - फोटो : Social media

बेसन ढोकला खाने में तो काफी स्वादिष्ट है ही साथ ही साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। इसे आप अपने घर पर आए हुए मेहमान को भी खिला सकते हैं। इसके नियमित सेवन से वजन भी घटता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed