किसी भी खाने को स्वादिष्ट बनाने में मसालों का बहुत योगदान होता है। प्राकृतिक रूप से उपल्बध मसालें जैसे नमक, धनिया पाउडर, मिर्च, काली मिर्च आदि हमारे भोजन के स्वाद को तो बढ़ाते ही हैं लेकिन कुछ खास तरीकों से बनाए गए मसालें जैसे अजवायन और प्याज नमक, नमक के स्वाद को एक अलग स्तर पर ले जाते हैं। लहसुन से बना नमक भी इन्हीं मसालों में से एक है। लहसुन नमक का इस्तेमाल साधारण नमक की तरह किया जा सकता है या फिर किसी डिश के गार्निशिंग में ऊपर से डाला जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं घर पर लहसुन नमक और क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ...
लहसुन से बने नमक के हैं कई स्वास्थ्य फायदें, जानें इसे कैसे घर पर बनाएं
लहसुन नमक बनाने की विधि
लहसुन नमक को साधारण नमक और लहसुन पाउडर के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इस नमक को बनाने के लिए एक तिहाई भाग साधारण नमक और एक भाग लहसुन पाउडर को एक साथ मिलाएं। अब इसे मिक्सी में डालकर बारीक होने के लिए छोड़ दें। जब यह मिश्रण बारीक हो जाए तो ओवन में एक घंटे के लिए 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर इसे बेक करें। नमक की बनावट लाने के लिए इस मिश्रण को एक बार फिर से मिक्सी में पीसें। आपका लहसुन नमक तैयार है। इस नमक को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
लहसुन नमक का स्वास्थ्य लाभ
- लहसुन नमक एक वैसोडिलेटर के रूप में काम करता है जो रक्तचाप को बेहतर बनाए रखने के लिए रक्त कोशिकाओं को खोलता है। इस नमक के प्रयोग से रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
- इस नमक का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इस नमक के इस्तेमाल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।
- इंसुलिन लेवल को बूस्ट करने से लहसुन नमक डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक है।
लहसुन नमक का इस्तेमाल
लहसुन नमक एक सुगंधित नमक है। इस नमक को आप पिज्जा, पास्ता, सलाद, फ्रेंच फ्राइज, पॉपकॉर्न, ब्रेड टोस्ट्स और ग्रील्ड सब्जियों के ऊपर छिड़क कर स्वाद को बढ़ा सकते हैं।