फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार आम आइसक्रीम बनाकर अपने बच्चों को दें सरप्राइज

Fri, 18 Oct 2019 08:01 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 18 Oct 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
recipe of mango ice cream
- फोटो : social media

बच्चों को आइसक्रीम खाने का बहुत शौक होता है। बच्चों को इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है कि मौसम कैसा है। उन्हें बस आइसक्रीम खाने से मतलब होता है। आप भी अपने बच्चे के लिए घर पर ही आइसक्रीम बना सकती हैं। आइसक्रीम बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और आप अपनी इच्छा अनुसार जैसे चाहे तरह-तरह की आइसक्रीम बनाकर बच्चों को खुश कर सकती हैं। इसलिए इस बार आम आइसक्रीम जरूर बनाएं। आइए जानते हैं आम आइसक्रीम को कैसे बनाया जाता है। 

recipe of mango ice cream
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
1 किलो आम
 250 ग्राम फ्रेश क्रीम
100 ग्राम चीनी
1 चम्मच वनीला एक्सेस 
recipe of mango ice cream
- फोटो : social media
आम आइसक्रीम बनाने की विधि

आम आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह छिल लें। फिर आम का पल्प निकालकर मिक्सी में पीस लें। अब जब यह पिस जाए तब इसमें स्वादनुसार चीनी और वनीला एक्सेस डालकर अच्छी तरह से मिलाकर रख दें। अब क्रीम को आप थोड़ा सा फेट लें। इसके बाद क्रीम में आम का पेस्ट डाल लें। फिर दोबारा इसे 3-5 मिनट तक फेट लें। कुछ देर बाद इसका रंग बदलने लगेगा। अब इसे एयर कंटेनर डिब्बे में डालकर रख दें। करीब 7-8 घंटे तक इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें। जब आइसक्रीम जम जाए तब इसके ऊपर ड्राय फूटस डालकर गार्निशिंग कर लें। लीजिए तैयार है आपकी आम आइसक्रीम। अब जितना मन करें उतनी आइसक्रीम खा लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed