फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन कम करने में मददगार है केला, नाश्ते में बनाएं केले से बनी ये तीन हेल्दी डिश

Sat, 19 Oct 2019 10:16 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 19 Oct 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
banana help to lose weight healthy recipes of banana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पोटेशियम से परिपूर्ण केला सोडियम के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। केला कैल्शियम, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन, बी 6 और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण केला खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। वहीं आयरन का अच्छा स्रोत होने की वजह से केला एनीमिया से लड़ने में भी मदद करता है। केला एक ऐसा फल है जिसका उपयोग स्मूदी, करी, सलाद और अन्य चीजों में कर सकते हैं। आज हम आपको केले से बने कुछ हेल्दी रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

banana help to lose weight healthy recipes of banana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बनाना पैनकेक
दिन की शुरुआत हमें नरम चीज खाकर करनी चाहिए। ऐसे में हेल्दी बनाना पैनकेक से बढ़िया कोई रेसिपी हो ही नहीं सकती। दूध, पालक, केला, ओट्स दालचीनी और अंडे जैसे चीजोंं का इस्तेमाल कर आप इस पैनकेक को तैयार कर सकते हैं। स्वास्थ्यप्रद होने के साथ-साथ बनाना पैनकेक वजन कम करने में भी मददगार है।

banana help to lose weight healthy recipes of banana

बनाने की विधि

  • केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।आप चाहें तो केले को मिक्सर में डालकर दूध के साथ भी मैश कर सकते हैं। 
  • बनाना पैन केक बनाने के लिए, एक कटोरे में मैंदा, गेहूं का आटा, चीनी, नमक, इलायची और बेकिंग पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।
  • दूध और केले के मिश्रण मैदा के मिश्रण की सामग्री मिला दें। 
  • बैटर में 2 छोटे चम्मच घी डाल कर मिला दें। बैटर तैयार है, इसे 15 मिनिट के लिए रख दें।
  • पैन केक बनाने के लिए नॉन स्टिक तवा को गरम कीजिए। 
  • पैन केक को मध्यम आंच में नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सेक लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
banana help to lose weight healthy recipes of banana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला बादाम दलिया

नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है क्योंकि यह आपके मेटाब्लॉजिम को शुरू करता है। नाश्ता छोड़ने की वजह से भी वजन बढ़ने लगता है। केला बादाम दलिया नाश्ते में सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। फाइबर से परिपूर्ण केला को नाशते में लेने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। अगर आपको भूख नहीं लगेगी तो आप तली हुई और चटपटी चीजे कम खाएंगें, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

विज्ञापन
banana help to lose weight healthy recipes of banana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बनाना स्ट्रॉबेरी स्मूदी
अगर आप डाइटिंग पर हैं तो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर यह गाढ़ी और रसीली स्मूदी दोपहर में ले सकते हैं। केला, दही और स्ट्रॉबेरी को ब्लेंडर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें और मजेदार स्मूदी का आनंद लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed