{"_id":"5cb6fee8bdec22142773cadb","slug":"avoid-these-foods-for-a-healthier-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टी में खाने की इन 7 चीजों पर टूट पड़ते हैं लोग, हार्ट अटैक को देती हैं न्योता","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पार्टी में खाने की इन 7 चीजों पर टूट पड़ते हैं लोग, हार्ट अटैक को देती हैं न्योता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 01 May 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल होना बहुत जरूरी है, जो आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत मुश्किल है। लोग बेवक्त सोते और उठते हैं। वहीं खाने में उन्हें बाहर की चीजें ज्यादा पसंद होती हैं। ऐसी लाइफस्टाइल न सिर्फ उन्हें शरीर से मोटा करती है बल्कि देल पर भी बुरा असर डालती है। आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में जो आपके दिल की दुश्मन हैं...
2 of 6
sfsadf
- फोटो : Getty Images
एनर्जी ड्रिंक्स- एनर्जी ड्रिंक्स पीने वाले ज्यादातर लोग शायद ही इस बात से वाकिफ होंगे कि इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन होता है जिससे अतालता की शिकायत हो सकती है। अतालता का सबसे पहला लक्षण है अनियमित दिल की धड़कन।
3 of 6
चिप्स
आलू के चिप्स- बच्चे हो या बड़े, अमूमन सभी लोगों के चिप्स फेवरेट होते हैं, लेकिन शायद आपको यह नहीं मालूम है कि ये आपके दिल पर बुरा असर डालते हैं। इस बात का रिसर्च में भी खुलासा हो चुका है कि जो लोग एक दिन में 200 मिलिग्राम से ज्यादा सोडियम खाते हैं उनको दिल की बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। रिसर्च में यह भी सामने आया है कि दिल की बीमारी से मरने वाले 10 लोगों में से एक यही लोग होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
chicken fry
फ्राइड चिकन
कहा जाता है प्रोटीन से भरपूर चिकन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बाजार में तले-भूने चिकन में ट्रांस फैट पाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए खतरनाक है। ये चीजें शरीर में ऑक्सीडेंट लेकर आती हैं जो एंटी-ऑक्सीडेंट की दुश्मन हैं। किसी भी खाने को जब डीप फ्राई किया जाता है तो उसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
drinking soda
- फोटो : social media
सोडा
सोडा पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा सोडा दिल से शरीर के बाकी हिस्सों तक खून ले जाने वाली धमनी जिसे आर्टरी कहा जाता है उसकी दीवारों पर तनाव पैदा कर दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा देता है। ज्यादा सोडा का सेवन करना जानलेवा साबित हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।