फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today's Recipe: लंच में तैयार करें आलू के कोफ्ते, बनाने का तरीका है आसान

Tue, 07 Jun 2022 12:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 07 Jun 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
Aloo Kofta Recipe: How to Make Aloo Kofta Know the Recipe in Hindi
Kofta - फोटो : Istock

आलू के बगैर हर सब्जी आधूरी लगती है। वहीं बहुत सारे लोगों को आलू बेहद पसंद भी होती है। अगर आपके घर भी बिना आलू के कोई सब्जी नहीं बनती। तो इस बार लंच या डिनर में आलू के कोफ्ते बनाकर तैयार करें। लौकी से लेकर कटहल, गोभी जैसी सब्जियों के कोफ्ते तो बहुत बार खाएं होंगे। तो चलिए जानें कैसे तैयार होंगे आलू के कोफ्ते।

Aloo Kofta Recipe: How to Make Aloo Kofta Know the Recipe in Hindi
potato - फोटो : iStock
आलू के कोफ्ते बनाने की सामग्री
आलू आठ से दस मध्यम आकार के, साथ में चाहिए आरारोट चार चम्मच, नमक स्वादानुसार. बारीक कटी हुई हरी धनिया, दस बारह टुकड़ा काजू जिन्हें बारीक काट लिया गया हो, किशमिश पचास ग्राम, तेल कोफ्ते तलने के लिए।

ग्रेवी बनाने के लिए जरूरत होगी चार टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, क्रीम या फिर ताजी मलाई, जीरा आधा चम्मच, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरी धनिया बारीक कटी हुई।

Aloo Kofta Recipe: How to Make Aloo Kofta Know the Recipe in Hindi
kofta

आलू के कोफ्ते बनाने की विधि

आलू को सबसे पहले उबालकर रख लें। फिर ठंडाकर इन्हें छील लें। इसमे आरारोट, नमक और हरी धनिया मिलाएं। साथ ही इसे अच्छे तरह से मिक्स कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें। आलू के मिश्रण को हाथों में लेकर गोल करें और फिर हाथों से दबाकर चपटा कर लें। इसके बीच में कटे हुए काजू और किशमिश के दो से तीन टुकड़े रख लें। फिर भरावन की तरह इसे गोल कर लें। बस तैयार हैं आलू के कोफ्ते इसी तरह से बाकी कोफ्ते भी बना लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aloo Kofta Recipe: How to Make Aloo Kofta Know the Recipe in Hindi
Kofta - फोटो : Istock

क़ड़ाही में तेल गर्म हो जाए तो एक बार में चार से पांच कोफ्ते डालकर तलकर निकाल लें। इसी तरह से सारे कोफ्ते तलकर रख किचन टॉवेल पर रख लें। अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का बारीक पेस्ट बना लें। साथ ही मलाई को भी फेंटकर किनारे रख लें। 

विज्ञापन
Aloo Kofta Recipe: How to Make Aloo Kofta Know the Recipe in Hindi
Kofta - फोटो : Istock

कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमे जीरा चटकाएं। साथ में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं। फिर टमाटर का पेस्ट डाल दें। जिसमे अदरक और हरी मिर्च भी पड़ी है। इसे तबतक भूनें जब तक कि ये मासाला तेल ना छोड़ दे। जब मसाले भुन जाएं तो इसमे फेटी हुई मलाई डाल दें। अब दो कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर पकने दें। जब पानी पक जाए तो इसमे गरम मसाला और हरी धनिया डालें। जब खाना सर्व करना हो तो इस ग्रेवी में आलू के कोफ्ते डालकर गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed