फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: डिनर में तैयार करें पनीर कोरमा, बेहद खास है ये डिश

Mon, 14 Mar 2022 10:34 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Mar 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
aaj ki rasoi paneer korma recipe tasty dish for lunch or dinner here is the detail recipe
पनीर रेसिपी - फोटो : Istock

पनीर की सब्जी बनाने के कई तरीके हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग मसालेदार पनीर की सब्जी ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप कम स्पाइसी खाने की चाहत रखते हैं तो एक बार पनीर कोरमा की डिश को जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद लाजवाब होगा। साथ ही इसे बनाना भी बहुत मुश्किल नही है। तो डिनर में इस रेसिपी को ट्राई कर आप इसका स्वाद जरूर लें। जानें पनीर कोरमा बनाने की विधि।

aaj ki rasoi paneer korma recipe tasty dish for lunch or dinner here is the detail recipe
paneer
पनीर कोरमा के लिए सामग्री

पनीर दो सौ ग्राम, कटे हुए टमाटर, प्याज बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च कटी हुई, लहसुन की कुछ कलियां. फ्रेश क्रीम, नारियल कद्दूकस किया हुआ, खसखस एक छोटा चम्मच, हल्दी, गरम मसाला, सौंफ, काजू दस से पंद्रह, दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता, हरी धनिया, तेल, नमक स्वादानुसार।

aaj ki rasoi paneer korma recipe tasty dish for lunch or dinner here is the detail recipe
paneer
पनीर कोरमा बनाने की विधि

पनीर कोरमा बनाने के लिए पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लें। साथ में नारियल को भी कद्दूकस कर लें। खसखस, हरी मिर्च, काजू, सौंफ को लेकर ग्राइंडर जार में डालकर पीस लें। इसे बारीक करने के लिए थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे पनीर के टुकड़े फ्राई कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ki rasoi paneer korma recipe tasty dish for lunch or dinner here is the detail recipe
paneer - फोटो : iStock

पनीर को प्लेट में निकालकर इसी कड़ाही में तेल डालकर लौंग, दालचीनी और तेजपत्ता डालें। धीमी आंच पर फ्राई करने के बाद इसमे बारीक कटा प्याज डालें। जब प्याज का रंग सुनहरा होने लगे तो इसमे टमाटर डाल दें। टमाटर पकाने के बाद इसमे लाल मिर्च, गरम मसाला, हल्दी पाउडर डालकर पकाएं। अब इस कड़ाही में काजू और खसखस का बना पेस्ट डाल दें। 

विज्ञापन
aaj ki rasoi paneer korma recipe tasty dish for lunch or dinner here is the detail recipe
पनीर रेसिपी - फोटो : Istock

धीमी आंच पर भूनने के बाद इसमे थोड़ा सा पानी डालकर ग्रेवी को पकाएं। जब ग्रेवी पक कर तेल छोड़ दें तो नमक और पनीर डालकर अच्छे से मिक्स कर दो से तीन मिनट तक और पकाएं। गैस की आंच बंदकर हरे धनिये से सजाएं और गर्मागर्म रोटी या नान के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed