फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: साधारण से आलू की सब्जी को इस तरह से बनाएं, बढ़ जाएगा जायका

Wed, 09 Mar 2022 12:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 09 Mar 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
aaj ki rasoi make aloo ki sabji with spicy twist
आलू - फोटो : Istock

आलू की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। वहीं लगभग हर सब्जी में आलू डाला जाता है। वहीं स्नैक्स हो या फिर परांठे आलू का स्वाद हर जगह शानदार लगता है। लेकिन अगर आप आलू की सब्जी का कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं। तो एक बार इस विधि से आलू की सब्जी को बनाकर तैयार करें। सब लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए जानें क्या है आलू की सब्जी को बनाने की स्पेशल रेसिपी।

aaj ki rasoi make aloo ki sabji with spicy twist
aloo - फोटो : iStock
आलू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

आलू आठ से दस छोटे आकार के, जीरा एक चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर एक चम्मच, हल्दी पाउडर, बारीक कटी हरी धनिया, तेल, नमक स्वादानुसार।

aaj ki rasoi make aloo ki sabji with spicy twist
आलू की सब्जी
आलू की सब्जी बनाने की विधि

आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलूओं को धोकर छील लें। फिर इसे अच्छे से धोकर कांटे की मदद से छेद कर लें। पूरे आलूओं को कांटे की मदद से छेदें। फिर इन्हें नमक मिले पानी में डुबोकर रख दें। जिससे कि नमक इन आलूओं के अंदर सोख लें। इन आलूओं को कम से कम बीस मिनट के लिए इस नमक मिले पानी में डुबोकर रखना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ki rasoi make aloo ki sabji with spicy twist
आलू की सब्जी

कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा चटकाए। जीरा चटकाते ही हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालें। सभी को अच्छी तरह से चलाते रहें जिससे कि मसाले जलने ना पाएं। अगर तेल कम है और मसाले जलने वाले हैं तो थोड़ा सा पानी डाल दें। 

विज्ञापन
aaj ki rasoi make aloo ki sabji with spicy twist
आलू की सब्जी - फोटो : Istock

जब मसाला तेल छोड़ दे तो इसमे नमक वाले पानी से निकालकर आलूओं को डाल दें। कड़ाही में इन आलूओं को अच्छी तरीके से मसाले के साथ भून लें। जब आलू भुन जाएं तो इसमे नमक स्वादानुसार डालकर पानी डाल दें। फिर ढंककर आलूओं को अच्छी तरह से पकने दें। जब आलू पक जाएं तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें। ध्यान रहे की सब्जी की ग्रेवी को आप अपने अनुसार गाढ़ा या पतला रख सकते हैं। बस इस आलू की सब्जी को हरी धनिया डालकर सजाएं और रोटी या पराठे के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed