फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: घर में आासनी से बना सकती हैं मल्टीग्रेन आटा, सेहत और स्वाद दोनों मिलेगा

Sun, 20 Mar 2022 11:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 20 Mar 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
aaj ki rasoi detail recipe to make multigrain atta at home with grains quantity
multigrains - फोटो : iStock

सेहत का ख्याल रखने के लिए मल्टीग्रेन आटा काफी फायदेमंद होता है। गेंहू के आटे की रोटी की बजाय इन दिनों मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर उन लोगों को जो मोटापे या फिर डायबिटीज जैसी बीमारियों से परेशान हैं। वहीं मल्टीग्रेन आटा पेट से संबंधित समस्याओं से भी राहत दिलाने का काम करती है। वैसे तो बाजार में मल्टीग्रेन आटा बहुत ही आसानी से मिल जाता है। लेकिन अगर आप शुद्ध मल्टीग्रेन आटा चाहती हैं तो इसे घर में भी बनाकर तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है मल्टीग्रेन आटा बनाने की विधि।

aaj ki rasoi detail recipe to make multigrain atta at home with grains quantity
multigrain atta - फोटो : social media
मल्टीग्रेन आटा बनाने के लिए सामग्री

मल्टीग्रेन आटे के लिए जरूरत होगी गेंहूं का आटा, साथ में रागी, ओट्स, मक्के का आटा, चना दाल, सोया बीन, बाजरा, ज्वार, बार्ली, इसके साथ ही कुछ और अनाज भी इसमे शामिल कर सकती हैं।

aaj ki rasoi detail recipe to make multigrain atta at home with grains quantity
मक्का
मल्टीग्रेन आटा बनाने की विधि

अगर शुद्धता के साथ सेहत का ख्याल रखना चाहती हैं तो मल्टीग्रेन आटे को बनाने के लिए सारी सामग्री को निश्चित मात्रा में लें। दो किलो गेंहू के आटे के साथ सौ ग्राम ओट्स, सौ ग्राम चने की दाल, सौ ग्राम मक्का, पचास ग्राम रागी, पचास ग्राम सोयाबीन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ki rasoi detail recipe to make multigrain atta at home with grains quantity

इन सारी सामग्रियों को लेकर अच्छी तरीके से धो लें। बस ओट्स को ना धोएं। फिर इन सारी सामग्रियों को धूप में अच्छी तरह से सूखने दे। जब एक या दो दिन में सारे अनाज सूख जाएं। फिर इन सारे अनाज को कड़ाही में डालकर हल्का सा भून लें। बस गेंहू के आटे और ओट्स को ना भूनें। जब इन अनाज में से हल्की महक आने लगे तो गैस बंद कर इन्हें ठंडा कर लें। 

विज्ञापन
aaj ki rasoi detail recipe to make multigrain atta at home with grains quantity
गूंथा आटा - फोटो : Istock

अब इन सारे अनाज को ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि सारे अनाज अच्छी तरह से सूखे हुए हों। सारे अनाज को पीसकर रख लें। फिर महीन चलनी की मदद से इसे चालकर रख लें। चले हुआ दरदरे भाग को एक बार फिर से ग्राइंडर में डालकर पीस लें। फिर से चलनी से चालकर किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें। तैयार है आपका मल्टीग्रेन आटा। बस इस आटे की रोटी बनाकर तैयार करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed