फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में अमृत की तरह है गर्म दूध, इन 5 तरीकों से बढाएं इसका स्वाद

Fri, 13 Dec 2019 11:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 13 Dec 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
5 ways to make milk tasty and get health benefits
milk - फोटो : Pixabay

विटामिन, प्रोटीन, पौटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम से परिपूर्ण दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। ठंडी के मौसम में गर्म दूध एक तरह से अमृत के समान होता है। इसका काम कोई और नहीं कर सकता है। दूध एक संतुलित आहार है, जिसमें हर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दूध कुछ लोगों को पसंद होता है तो कुछ पीना पसंद नहीं करते हैं। कई बच्चे तो ऐसे होते हैं जो बिल्कूल ही नहीं दूध पीते हैं। दूध न पीने से हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए, जिससे दूध का स्वाद बदल जाए और लोग इसे पीना पसंद करने लगें। आज हम आपको कई ऐसे तरीके बताएंगे जो दूध का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

5 ways to make milk tasty and get health benefits
dates

खजूर के साथ दूध
खजूर को सुपरफूड माना जाता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खजूर को दूध में मिलाकर पीने से दूध का स्वाद बिल्कूल बदल जाता है।

5 ways to make milk tasty and get health benefits
turmeric tea

हल्दी वाला दूध
एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर हल्दी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हल्दी में एक खास तत्व होता है, जिसे कर्क्युमिन कहते हैं। ये तत्व शरीर को कैंसर, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को बहुत फायदा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 ways to make milk tasty and get health benefits
- फोटो : pixabay

अदरक वाला दूध
सर्दियों में सर्दी-जुखाम होना आम बात है। ऐसे में आप अदरक वाली चाय पीते हैं लेकिन अगर आप चाय की बजाय दूध में अदरक डालकर पिएं तो आपको सर्दी-खांसी से तो राहत मिलेगी ही साथ ही कई और फायदे भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
5 ways to make milk tasty and get health benefits
- फोटो : social media

ड्राई फ्रूट्स के साथ दूध
ड्राई फ्रूट्स के फायदों से आप तो जरूर वाकिफ होंगे। ऐसा कोई नहीं होगी जिसे ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद नहीं होगा। अगर आप अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम के पाउडर को दूध में डालकर पिए. तो आपको कई पोषक तत्व तो मिलेंगे ही साथ ही आपको दूध टेस्टी भी लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed