फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाद को लेकर अक्सर लोग सोचते हैं ये 5 बातें, असलियत कुछ और

Wed, 01 Nov 2017 04:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 01 Nov 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
5 myth about salad you need to stop believing
ज्‍यादातर लोग अपनी डाइट में सलाद लेना पसंद करते हैं। उनके अनुसार ये काफी फायदेमंद होता है। वैसे सलाद को लेकर कई ऐसी सकारात्मक धारणाएं भी हैं, जिसे अक्सर हम सुनते रहते हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। कई बार ये सलाद नुकसान भी करवा देते हैं।


 
5 myth about salad you need to stop believing

भ्रम  - फैट फ्री सलाद हमेशा सेहतमंद है।

असलियत - ऐसा जरूरी नहीं है। पत्तेदार सब्जियों और फलों के सलाद में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जिन्हें पचाने के लिए थोड़ा फैट्स जरूरी है। सलाद में ऑलिव ऑयल की ड्रेसिंग आपके लिए सुरक्षित और कारगर  विकल्प हो सकती है।

5 myth about salad you need to stop believing

भ्रम  - सलाद में हमेशा कम कैलोरी होती है।

असलियत - ऐसा कतई नहीं है। यह निर्भर करता है कि आप कैसा सलाद अधिक खाते हैं। नट्स, चीज या मायोनीज युक्त सलाद में कैलोरी की मात्रा चिप्स या बर्गर से भी अधिक हो सकती है। ऐसे में सलाद में फैट कितनी हद तक आवश्यक है, इसका बैलेंस बनाना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 myth about salad you need to stop believing

भ्रम - सारे सलाद पत्ते एक जैसे ही हैं और उनसे कोई नुकसान नहीं है।

असलियत - सलादपत्ते यानी लेट्यूस की ड्रेसिंग अगर आप सलाद में देते हैं तो ध्यान रखें कि सारे सलाद पत्ते एक जैसे नहीं होते हैं। आइसबर्ग जैसे कुछ सलाद पत्ते पोषक नहीं होते हैं जबकि पालक, लाल रंग के लेट्यूस बेहद फायदेमंद होते हैं।

विज्ञापन
5 myth about salad you need to stop believing

भ्रम - हरा-भरा सलाद ही फायदेमंद है।

असलियत - हरा-भरा सलाद यानी हरी पत्तेदार सब्जियों का सलाद फायदेमंद है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन यही सबसे फायदेमंद है, यह सोच गलत है। हरे सलाद के बजाय पांच रंगों के फलों के सलाद, गाजर या मूली के रंग-बिरंगे सलाद अधिक फायदेमंद होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed