फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज, गैस समेत पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करेंगे ये 4 फूड्स, शाम के नाश्ते के लिए हैं परफेक्ट

Sun, 07 Jun 2020 02:33 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 07 Jun 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
5 healthy refreshment food that improve digestion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खाने के मामले में लोग कुछ ज्यादा ध्यान नहीं देते, जिस वजह से उन्हें पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम किसी भी समय कुछ भी खा लेते है। इसके कारण पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। पेट साफ नहीं होगा तो एसिडिटी, जलन, ऐंठन और खट्टी डकारें जैसी परेशानियां होना लाजमी है। बहुत सारे लोग पेट की इन परेशानियों से आराम पाने के लिए दवा और चूर्ण का सहारा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जो फाइबर से भरपूर हैं। इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपको कभी कब्ज की शिकायत नहीं रहेगी।

5 healthy refreshment food that improve digestion
स्टीम्ड कॉर्न - फोटो : फाइल फोटो

स्टीम्ड कॉर्न
स्टीम्ड कॉर्न में भी फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका डाइजेशन धीरे-धीरे होता है और आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती। स्टीम्ड कॉर्न का सेवन करने से आपको पेट साफ करने में तो मदद मिलेगी ही इसके साथ-साथ यह आपके वजन को कम करने में भी बहुत कारगर है। तो अब जब भी आपको मील टाइम से अलग खाने की क्रेविंग हो रही हो तो आप स्टीम्ड कॉर्न का चुनाव कर सकते हैं।

5 healthy refreshment food that improve digestion
ओट्स पोहा - फोटो : फाइल फोटो

ओट्स पोहा
अगर आपका कुछ चटपटा स्नैक्स खाने का दिल कर रहा है तो आप ओट्स पोहा का सेवन कर सकते हैं। खाने में टेस्ट के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत आसान है। ओट्स फाइबर के सर्वोत्तम आहार स्रोतों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 healthy refreshment food that improve digestion
कद्दू के भुने बीज - फोटो : फाइल फोटो

कद्दू के भुने बीज
काम करते हुए शाम के समय आपको भूख लगती होगी तो आप जंक फूड की तरफ भागते होंगे। इनकी जगह आप कद्दू के भुने बीज का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। क्योंकि इसे पचाना आसान होता है।

विज्ञापन
5 healthy refreshment food that improve digestion
स्प्राउट्स - फोटो : Pixabay

स्प्राउट्स
केवल ब्रेकफास्ट नहीं बल्कि शाम के नाश्ते में भी स्प्राउट्स खाना फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में एंजाइम होने की वजह से यह आसानी से पच जाते हैं। तो अब शाम को चाय समोसे की जगह स्प्राउट्स का सेवन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed