फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचा सकता है टमाटर, जानिए इसके सेवन से होने वाले 5 बेहिसाब फायदे

Sat, 13 Jun 2020 08:15 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 13 Jun 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of tomato reduces risk of cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपने सेहत को बरकरार रखने के लिए हमें नियमित रूप से फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। फल और सब्जियों के अपने -अपने विशेष फायदे होते हैं। कोई फल या सब्जी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, तो किसी के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी फल और सब्जियां बेहद मददगार हैं। कुछ ऐसे ही खास गुण टमाटर में भी पाए जाते हैं। टमाटर के सेवन से कई तरह के कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टमाटर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

5 health benefits of tomato reduces risk of cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

दिल के स्वास्थ्य के लिए
आज के समय में दिल की बीमारियों का होना एक आम बात हो गया है। डायबिटीज के मरीजों को तो इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों पर हुए एक अध्यन के मुताबिक 30 दिन तक टमाटर का सेवन करने से इन मरीजों के खून में लिपिड पेरॉक्सिडेशन में कमी पाई गई, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

5 health benefits of tomato reduces risk of cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखो की रोशनी के लिए
आखों की रोशनी के लिए टमाटर बहुत फायदेमंद है। बता दें कि टमाटर में विटमिन ए पाया जाता हो जो आंखों से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। टमाटर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को रोकता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of tomato reduces risk of cancer
कैंसर - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर से सुरक्षा
टमाटर का सेवन लंग कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर, हड्डियों का कैंसर, ओवेरियन कैंसर और पेट के कैंसर से सुरक्षा दे सकता है। दरअसल, टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन एक पावरफुल एंटी-कैंसर है। लाइकोपीन के हाई इन्टेक कैंसर से सुरक्षा दे सकता है।

विज्ञापन
5 health benefits of tomato reduces risk of cancer
ब्लड प्रेशर - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर की समस्या में
टमाटर उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन की समस्या में राहत पहुंचाता है। दरअसल, टमाटर में पाया जाने वाला पोटैशियम, रक्त धमनी और रक्त वाहिकाओं में टेंशन को कम करता है, जिससे खून का संचार बढ़ जाता है और साथ ही दिल पर पड़ने वाला जोर और तनाव भी कम हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed