फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैफीन फ्री लाइफ से शरीर होगा सेहतमंद, जानिए चाय-कॉफी छोड़ने के फायदे

Thu, 23 Apr 2020 02:03 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 23 Apr 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
5 health benefits of quitting tea and coffee caffeine can be harmful for health
चाय-कॉफी - फोटो : फाइल फोटो

हमारी सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से न हो तो पूरा दिन खराब हो जाता है। चाय या कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो एक तरह का नशा है। इस वजह से चाय या कॉफी की लत लग जाती है और उसके बिना रहा नहीं जाता है। लेकिन कैफीन के अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अधिक सेवन से आपको नींद, भूख-प्यास से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए चाय-कॉफी के बदले हर्बल टी का सेवन सबसे बढ़िया है। आज हम आपको कैफीन फ्री लाइफ से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

5 health benefits of quitting tea and coffee caffeine can be harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण
दिनभर के थकान को दूर करने के लिए अक्सर हम शाम में चाय का सहारा लेते हैं। शाम में चाय पीना आपको एर्नेजेटिक महसूस करवा सकती है लेकिन इसका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। कैफीन आपके रक्तचाप को बढ़ाने के साथ चिंता का कारण बन सकती है।

5 health benefits of quitting tea and coffee caffeine can be harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चिंता कम करें

कैफीन फ्री लाइफ आपकी चिंता को कम कर सकती है। जो कि कैफीन शरीर को ऊर्जा देने के साथ हार्मोन को भी उत्तेजित करता है, जिससे चिंता घबराहट और दिल की धड़कन बढ़ जाने जैसी समस्याएं होती हैं। इस वजह से चाय या कॉफी के सेवन से एंग्जायटी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of quitting tea and coffee caffeine can be harmful for health
स्वस्थ दांत - फोटो : Pixabay

स्वस्थ दांत

कॉफी या चाय के कारण आपके दांतों पर दाग लग सकते हैं। क्योंकि इनमें टैनिन नामक तत्व की उच्च मात्रा पाई जाती है। ऐसे में कॉफी या चाय जैसे पेय पदार्थ दांतों के इनामेल को नुकसान पहुंचते हैं।

विज्ञापन
5 health benefits of quitting tea and coffee caffeine can be harmful for health
रक्तचाप - फोटो : Pixabay
नियंत्रित रक्तचाप

कैफीन के कारण तंत्रिका तंत्र उत्तेजित होती है, जिसके वजह से रक्तचाप बढ़ जाता है। ऐसे में कैफीन फ्री लाइफ आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed