{"_id":"5ef0e8948ebc3e42b14e9f25","slug":"3-weight-loss-juice-for-reduce-obesity-home-remedies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ी हुई चर्बी को कम करेंगे ये 3 जूस, रोजाना सेवन से घट जाएगा वजन","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
बढ़ी हुई चर्बी को कम करेंगे ये 3 जूस, रोजाना सेवन से घट जाएगा वजन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जूस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मानव शरीर को अपनी शारीरिक गतिविधियों के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। ऊर्जा का मापक कैलोरी होता है। नियमित मात्रा में कैलोरी लेने से शरीर को कई फायदे होते हैं। लेकिन कैलोरी की ज्यादा मात्रा लेने से वजन असंतुलित होने लगता है। हमें प्रतिदिन उतनी ही कैलोरी लेनी चाहिए, जितना हमारा शरीर बर्न कर सके। वजन को नियंत्रित रखने के लिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या खाते हैं, कब खाते हैं और कितनी कैलोरी वाली चीजों का सेवन करते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कई लोग इन सब चीजों से बचने के लिए जूस का सेवन करते हैं। लेकिन हमें जूस में भी कैलोरी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में दिमाग में एक ही सवाल आता है कि स्वस्थ रहने के साथ-साथ वजन नियंत्रित रखने के लिए कौन से जूस पिएं। आइए आज हम आपको कुछ लो कैलोरी वाले जूस के बारे में बता रहे हैं...
3 of 5
cucumber juice
खीरे का जूस
फैट बर्न करने के लिए खीरा का जूस सबसे अच्छा माना जाता है। खीरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। एक गिलास खीरे के जूस में मात्र 16 कैलोरी होती है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए खीरे के जूस का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करेला
करेले का जूस
करेले का जूस वजन कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इस जूस में भी कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। एक गिलास करेले के जूस में मात्र 17 कैलोरी होती है। वजन कम करने के साथ यह जूस शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है।
विज्ञापन
5 of 5
pomegranate
अनार का जूस
वैसे तो अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। इस जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।