पान महज एक माउथ फ्रेशनर ही नहीं, बल्कि जबरदस्त आयुर्वेदिक औषधि है। इसके 10 फायदे आश्चर्य में डालते हैं।
औषधीय गुणों से भरपूर है पान, 10 बेमिसाल फायदे
प्राचीन आयुर्वेद में तो पान के औषधीय गुणों का वर्णन है ही, अब अंग्रेजी चिकित्सा भी मानती है कि पान के पत्ते (बिना तंबाकू के) को चबाने से पेट की सभी प्रकार की बीमारियों से राहत मिलती है। इनमें पेट का अल्सर भी शामिल है। भागमभाग भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों को पाचन संबंधी शिकायतें होना आम है। पान चबाने से बनने वाला स्लायवा भोजन को पचाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। इसलिए रोजाना एक या दो पान के पत्ते जरूर चबाएं, और फिट हो जाएं।
औषधीय गुणों से भरपूर है पान, 10 बेमिसाल फायदे
एक चौकाने वाला सच ये भी है कि पान चबाने से मुंह का कैंसर पास नहीं फटकता। लेकिन ये बात तभी लागू है जब पान बिना तंबाकू के इस्तेमाल किया जाए।
औषधीय गुणों से भरपूर है पान, 10 बेमिसाल फायदे
जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है। उन्हें पान चबाना चाहिए। पान बदबू वाले वेक्टीरिया पर प्रहार करता हैं और मुंह को इस तरह की बीमारियों से बचाता है। अच्छे परिणाम के लिए पान को लौंग, इलाइची, दालचीनी, सौंफ, मिश्री, नारियल, इत्यादी के साथ माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल करें।
औषधीय गुणों से भरपूर है पान, 10 बेमिसाल फायदे
पान में कामेच्छा बढ़ाने की जबरदस्त ताकत होती हैं। इसलिए जो लोग सेक्स एंज्वॉय करना चाहते हैं, उन्हें पान जरूर चबाना चाहिए। यही वजह है कि सदियों से नव विवाहित जोड़ों को सुहागरात में पान चबाने के लिए दिया जाता है।