फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप जानते हैं सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है

Fri, 05 May 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 05 May 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Do you know sunscreen can make your bones weak?
सनस्क्रीन हड्डियों को करता है कमजोर
अपनी स्किन को सन टेन से बचाने के लिए हम सभी सनस्क्रीन लोशन का इसतेमाल करते है। डॉक्टरों को भी आपने अक्सर लोगों को यही सलाह देते भी सुना होगा कि अगर धूप में निकल रहे हैं तो बॉडी पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। लेकिन क्या आप जानते हैं सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल आपके शरीर से विटामिन डी चुरा लेता है।


जी हां हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि जो लोग सनस्क्रीन का अधिक इस्तेमाल करते हैं उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से उनकी मांसपेशियां कमजोर होती हैं और हड्डियों के भी टूटने का खतरा बना रहता है।

ये भी पढ़े-  प्रियंका ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोगों ने कहा स्वच्छ भारत अभियान का ब्रैंड एम्बेसेडर बना दो
 
Do you know sunscreen can make your bones weak?
सनस्क्रीन हड्डियों को करता है कमजोर
जर्नल ऑफ अमेरिकन ऑस्टियोपैथिक एसोसिएशन में छपे एक लेख के अनुसार लगभग एक अरब लोग सनस्क्रीन के इस्तेमाल के कारण विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि हफ्ते में दो बार कम से कम दोपहर में पांच से 30 मिनट तक धूप के संपर्क में रहने से विटामिन डी की कमी दूर की जा सकती है।  
Do you know sunscreen can make your bones weak?
सनस्क्रीन हड्डियों को करता है कमजोर
सनस्क्रीन का अधिक इस्तेमाल करने की वजह से शरीर धूप के संपर्क में नहीं आता और विटामिन डी की कमी हो जाती है। विटामिन डी का निर्माण तभी होता है जब शरीर सूरज की किरणों के संपर्क में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know sunscreen can make your bones weak?
सनस्क्रीन हड्डियों को करता है कमजोर
अमेरिका के प्रोफेसर किम फोटेनहॉएर का कहना है कि आजकल व्यस्त जीवन के चलते लोग बाहर खुले में अपने घरों से बहुत कम घुमने निकलते है। लेकिन जब उन्हें बाहर निकलने का मौका मिलता भी हैं तो वो स्किन पर सनस्क्रीन लगा कर निकलते हैं लिहाजा उनके शरीर में विटामिन डी निर्माण क्षमता खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
Do you know sunscreen can make your bones weak?
सनस्क्रीन हड्डियों को करता है कमजोर
डॉक्टर बताते हैं कि अगर हम त्वचा के कैंसर से बचना चाहते हैं तो हमें हल्की धूप में बिना सनस्क्रीन लगाये निकलने की आदत अपनानी चाहिए ताकि शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ सके।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed