फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valmiki Jayanti 2025: आज है महाकाव्य रामायण रचयिता ऋषि वाल्मीकि की जयंती, प्रियजनों को भेजें प्रेरणादायक संदेश

Tue, 07 Oct 2025 08:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Oct 2025 08:36 AM IST
सार

Valmiki Jayanti 2025: आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को ऋषि वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। वर्ष 2025 में यह तिथि 07 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन आदिकवि वाल्मीकि को स्मरण कर उनके आदर्शों सत्य, करुणा और धर्म को जीवन में अपनाने का संकल्प लें और शुभकामनाएं साझा करें।

विज्ञापन
Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes Quotes Slogan Anmol vichar Images Wallpapers And Status Hindi
वाल्मीकि जयंती 2025 - फोटो : Amar Ujala

Valmiki Jayanti 2025: रामायण भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का आधार स्तंभ है। इस महान संस्कृत महाकाव्य की रचना आदिकवि ऋषि वाल्मीकि ने की थी, जिन्होंने प्रभु श्रीराम के जीवन, आदर्शों और धर्म की गाथा को शब्दों में अमर कर दिया। किंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जी का प्रारंभिक जीवन रत्नाकर नाम के एक डाकू के रूप में बीता था।



कथा के अनुसार, नारद मुनि के उपदेश ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। उन्होंने अपराध का मार्ग छोड़कर तप और सत्कर्म का मार्ग अपनाया। वर्षों की कठोर तपस्या के दौरान उनके शरीर पर दीमकों की परत जम गई, और इसी कारण उन्हें वाल्मीकि नाम मिला जिसका अर्थ है ‘दीमक की मिट्टी से उत्पन्न’।

मान्यता है कि माता सीता ने प्रभु श्रीराम से अलग होकर ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में ही शरण ली और वहीं लव-कुश का जन्म हुआ। इन्हीं बालकों के माध्यम से श्रीराम की कथा संसार में प्रसारित हुई। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को ऋषि वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। वर्ष 2025 में यह तिथि 07 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन आदिकवि वाल्मीकि को स्मरण कर उनके आदर्शों सत्य, करुणा और धर्म को जीवन में अपनाने का संकल्प लें और शुभकामनाएं साझा करें।

Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes Quotes Slogan Anmol vichar Images Wallpapers And Status Hindi
वाल्मीकि जयंती 2025 - फोटो : Amar Ujala

गुरु हम सभी को देते हैं ज्ञान
गुरु होते हैं सबसे महान।
वाल्मीकी जयंती के शुभ मौके पर
आओ अपने गुरु को करें प्रणाम।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes Quotes Slogan Anmol vichar Images Wallpapers And Status Hindi
Valmiki jayanti 2025 - फोटो : Amar Ujala

आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से,
धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से,
शक्ति मिले आदि शक्ति मां दुर्गा से,
सुख-शांति और उन्नति मिले प्रभु श्री राम से।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes Quotes Slogan Anmol vichar Images Wallpapers And Status Hindi
वाल्मीकि जयंती 2025 - फोटो : Amar Ujala

गुरूवर वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई है,
क्या आपने उसमें डुबकी लगाई है।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes Quotes Slogan Anmol vichar Images Wallpapers And Status Hindi
वाल्मीकि जयंती 2025 - फोटो : Amar Ujala

गुरु का दिया ज्ञान जीवन रुपी नाव को पार लगाता है,
सत्य का ज्ञान देकर सुखमय जीवन जीना सिखाता है।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed